नक्सली हमले के बाद मोरहर नदी पर पुल निर्माण कार्य बंद

शेरघाटी: चिताप स्थित मोरहर नदी पर पुल निर्माण करनेवाले आरएएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर लेवी की मांग को लेकर रविवार की रात नक्सली हमले के बाद कंपनी के कर्मचारियों व मजदूरों ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है. डरे-सहमे मजदूरों ने सोमवार को निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद रखा. मजदूरों का कहना है […]
मजदूरों ने बताया कि घटना के वक्त सूचना के बावजूद चिताप कैंप की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. निर्माण कार्य में लगे मजदूर सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे के आसपास अचानक एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सली कैंप में आकर मारपीट करने लगे. नक्सली कंपनी के मुंशी की खोज कर रहे थे. मारपीट करनेवाले हथियारबंद लोग खुद को आरसीसी नक्सली संगठन का सदस्य बता रहे थे. सुरेश ने बताया कि मारपीट में 11 मजदूर घायल हो गये हैं. दो का हाथ टूट गया है. गंभीर रूप से घायल लोगों को गया के मगध मेडिकल में इलाज चल रहा है. उधर, इस घटना में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










