कहीं पूजा, तो कहीं प्रवचन के माध्यम से जुटा रहे वोटर

Published at :27 Mar 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं पूजा, तो कहीं प्रवचन के माध्यम से जुटा रहे वोटर

निकाय चुनाव. जीत के लिए शुरू हुई हथकंडों की आजमाइश गया : निकाय चुनाव की तिथि घोषणा होते ही निगम क्षेत्र में कई संभावित प्रत्याशियों ने अपना बैनर पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है. आरक्षण के दायरे में कई वार्डों आने के कारण वर्तमान में कई सीटों पर घमसान की प्रबल संभावना दिख रही है. […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव. जीत के लिए शुरू हुई हथकंडों की आजमाइश

गया : निकाय चुनाव की तिथि घोषणा होते ही निगम क्षेत्र में कई संभावित प्रत्याशियों ने अपना बैनर पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है. आरक्षण के दायरे में कई वार्डों आने के कारण वर्तमान में कई सीटों पर घमसान की प्रबल संभावना दिख रही है. वर्तमान मेयर व डिप्टी मेयर को अपना चुनाव क्षेत्र आरक्षण के कारण ही बदलना पड़ रहा है. इधर कई जगहों पर संभावित प्रत्याशियों द्वारा अपने खर्चे पर प्रवचन, यज्ञ व भोज आयोजन आम बात हो गयी है.
चुनाव तक ही सुनते हैं लोगों की
लोगों ने बताया कि चुनाव तक ही पार्षद जनता की बातें सुनते हैं. चुनाव जीतने के बाद, तो जनता को उनके दरवाजे के चक्कर लगाने पड़ता है. होली खत्म होते ही कई जगह पर चैत नवमी, यज्ञ व प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है. देखा जाये, तो चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की संख्या वार्डों में बढ़ने की सूचना मिल रही है.
योजनाओं के लिए आपाधापी
कई वार्डों के वर्तमान वार्ड पार्षदों ने आरक्षण के नये नियम के बाद अपने-अपने क्षेत्र को बदल लिया है. ऐसे में वे अपने वार्डों की समस्याओं को छोड़ चुनाव क्षेत्र (जहां से उन्हें इस बार चुनाव लड़ना है) में काम कराने में ज्यादा जोर दे रहे हैं. इस स्थिति में निगम में योजनाओं के लिए भी आपाधापी मची हुई है. इसके अलावा ई साल पहले बनी नली-गली व अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन का दौर भी चला रहा है. साथ ही शिलान्यास पर भी जोर दिया जा रहा है.
यहां घमसान की स्थिति
वार्ड नंबर एक में वर्तमान पार्षद सुनैना देवी व तीन के पार्षद जितेंद्र वर्मा, पांच से वर्तमान पार्षद सह पूर्व मेयर विभा देवी पति के साथ छह की पार्षद सरस्वती देवी व पूर्व प्रत्याशी दीपक यादव, चार में वर्तमान पार्षद विनोद मंडल के परिवार के साथ कई नये चेहरे, नौ से पूर्व मेयर सह वर्तमान पार्षद आशा देवी व वर्तमान मेयर सोनी कुमारी, वार्ड 10 में एक राजद नेता व वार्ड 11 के पार्षद (अब मृत) के भाई गणेश पासवान, वार्ड 11 से डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव व पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वार्ड 16 में वर्तमान पार्षद व समासेवी बृजनंदन पाठक, वार्ड 19 से वर्तमान पार्षद की पत्नी व पूर्व पार्षद की पत्नी, वार्ड 22 से जैन प्रवक्ता मुन्ना सरकार की पत्नी संतोष देवी जैन व वार्ड 14 के पार्षद इंदू देवी के अलावा कई अन्य प्रत्याशी, वार्ड 32 में वर्तमान पार्षद पति व पूर्व पार्षद के साथ जल व्यवस्था संघर्ष समिति के सचिव, वार्ड 42 में वर्तमान पार्षद पति व वार्ड 36 के वर्तमान पार्षद चितरंजन प्रसाद वर्मा, वार्ड 43 में वर्तमान पार्षद के बेटे व वार्ड 41 के पार्षद शशि किशोर शिशु के बीच चुनावी घमसान की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन