अब गरम हाेगा गया, बढ़ेगी बेचैनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

जल्द ही 40 के पार पहुंच सकता है अधिकतम तापमान गया : मार्च के अंत तक रिकार्डताेड़ पारा बढ़ने का अनुमान है. माैसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दाे दिनाें बाद गया का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है. यह पिछले कई सालाें के रिकार्ड काे ताेड़ सकता […]
विज्ञापन
जल्द ही 40 के पार पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
गया : मार्च के अंत तक रिकार्डताेड़ पारा बढ़ने का अनुमान है. माैसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दाे दिनाें बाद गया का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है. यह पिछले कई सालाें के रिकार्ड काे ताेड़ सकता है. अब गया ‘हॉट’ हाेगा. इसी के साथ बेचैनी बढ़ेगी. मार्च में जब पारा 40 के आसपास हाेगा, ताे मई-जून में गया का पारा का हाल क्या हाेगा? इस बार पिछले कई वर्षाें के रिकार्ड के टूटने की संभावना है. यह ग्लाेबल वार्मिंग का असर हाे सकता है.
तापमान के बढ़ने से पानी का संकट भी गहरा सकता है, जिसकी कल्पना जिला प्रशासन नहीं कर रहा है. जिला प्रशासन अभी से तैयारी नहीं करेगा, ताे परिस्थिति ज्यादा गहरा सकती है. रविवार काे गया का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. शनिवार काे अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री व न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. शुक्रवार काे अधिकतम पारा 36.5 डिग्री व न्यूनतम पारा 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. इस बार चैती छठ में काफी गरमी पड़ने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ, ताे छठव्रतियाें काे काफी परेशानी हाेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










