फाइनल में गुरारू ने सलेमपुर को हराया

Published at :27 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनल में गुरारू ने सलेमपुर को हराया

परैया : आदर्श आजाद क्लब बाली द्वारा रविवार को बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजन किया गया. फाइनल मैच एसएससी गुरारू व एससीसी सलेमपुर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरारू के खिलाड़ियों ने निर्धारित 16 ओवर में 170 रन बनाये. पीछा करते हुए सलेमपुर की टीम 74 रन ही बना पायी. […]

विज्ञापन

परैया : आदर्श आजाद क्लब बाली द्वारा रविवार को बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजन किया गया. फाइनल मैच एसएससी गुरारू व एससीसी सलेमपुर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरारू के खिलाड़ियों ने निर्धारित 16 ओवर में 170 रन बनाये. पीछा करते हुए सलेमपुर की टीम 74 रन ही बना पायी.

गुरारू की टीम 96 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया. मैन ऑफ द मैच का खिताब विकास कुमार व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब निक्कू को दिया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी, मुखिया सोनी देवी, थाना के एसआइ सुनील कुमार ने टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता सुजीत कुमार, चंदन कुमार, उदय प्रसाद, राजेश पासवान, सोनू सम्राट को इस तरह के आयोजन व खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया.

पंचानपुर ओपी का चौकीदार गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन