पंचानपुर ओपी का चौकीदार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

शराब मामले में हुई गिरफ्तारी नौ और आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे छापे के दौरान 29 कार्टन शराब बरामद चार बाइक व पांच मोबाइल भी जब्त गिरफ्तार होनेवाले एक आरोपित ने मोबाइल सिम निगला टिकारी : टिकारी अनुमंडल की पुलिस ने शराब के धंधे से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. डीएसपी मनीष […]
विज्ञापन
शराब मामले में हुई गिरफ्तारी नौ और आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे
छापे के दौरान 29 कार्टन शराब बरामद
चार बाइक व पांच मोबाइल भी जब्त
गिरफ्तार होनेवाले एक आरोपित ने मोबाइल सिम निगला
टिकारी : टिकारी अनुमंडल की पुलिस ने शराब के धंधे से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को गहन छापेमारी कर 10 लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया. पकड़े जानेवालों में गिरोह का सरगना पंचानपुर निवासी वशिष्ठ शाह भी शामिल है. वह पहले भी शराब के धंधे के आरोप में जेल जा चुका है. पुलिस का दावा है कि वशिष्ठ के घर से 29 कार्टन शराब बरामद की गयी है. पकड़े जानेवाले हर एक सदस्य की भूमिका शराब नेटवर्क के सरगना ने पहले से अलग-अलग तय थी. कोई डिलिवरी का काम, तो कोई शराब खरीदनेवाले से पैसा लाने, तो कोई किशमिश से बनायी जा रही देसी शराब के लिए सामान लाने व ले जाने का काम करता था.
खास बात यह भी है कि पकड़े जानेवालों में पंचानपुर ओपी का चौकीदार भी शामिल है. वह शराब के धंधेबाजों के लिए मुखबिरी का काम करता था. यह जानकारी डीएसपी ने रविवार की देर शाम पत्रकारवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पंचानपुर क्षेत्र से टिकारी के विभिन्न इलाकों में देशी व विदेशी शराब की होम डिलिवरी का काम धड़ल्ले से किये जाने की पुख्ता सूचना मिली थी. मामले की तहकीकात की गयी, तो सूचना सही पायी गयी. इस पर कोंच, अलीपुर, टिकारी व पंचानपुर ओपी के प्रभारियों की टीम बनायी गयी. टीम ने शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें एक-एक कर लोग फंसते चले गये.
उन्होंने बताया कि वशिष्ठ साव के घर छापेमारी की गयी, तो उसके घर 29 कार्टन विदेशी शराब व बरामद हुई. बरामद की गयी विदेशी शराब भूसा के अंदर छिपा कर रखा गयी थी. इसके अलावा अन्य आरोपितों से टुकड़ों में देशी शराब बनाये जाने का सामान बरामद किया गया. पुलिस ने 19 बोरा सड़ी हुई किशमिश व गुड़ की 25 चक्कियां बरामद की हैं. इसके अलावा चार मोटरसाइकिल व पांच मोबाइल जब्त किये गये हैं. पकड़े जानेवालों में वशिष्ठ के अलावा पिंटू कुमार, विकास कुमार, महादेव साव, जय प्रकाश साह, सरयू साह, संजय चौधरी, कमलेश चौधरी जगदीश चौधरी व चौकीदार उद्रेश शामिल हैं. पकड़े गये लोगों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है. इसके आधार पर पता चला है कि किशमिश बेचनेवालों की भूमिका संदिग्ध है.
डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित विकास कुमार मोबाइल का सिम चबा कर निगल गया. उन्होंने बताया कि टीम में टिकारी थानाध्यक्ष अरुण रजक, पंचानपुर ओपी प्रभारी सत्यम चंद्रवंशी, कोंच प्रभारी राजीव कुमार, अलीपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










