चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

Published at :27 Mar 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

गांव की गली में खेल रही बच्ची को फुसला कर दिया वारदात को अंजाम शेरघाटी : गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में बच्ची के पिता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पीड़ित बच्ची […]

विज्ञापन

गांव की गली में खेल रही बच्ची को फुसला कर दिया वारदात को अंजाम

शेरघाटी : गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में बच्ची के पिता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पीड़ित बच्ची का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.
थाने के दारोगा रामदहीन ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की ओर से दी गयी शिकायत में कहना है कि उसकी बच्ची गांव की गली में खेल रही थी. खेलने के दौरान मौके पर गांव में रहनेवाले नंद किशोर शर्मा का बेटा गुड्डू शर्मा पहुंचा व बच्ची को बहला-फुसला कर पास के बधार में ले गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस बीच शौच के लिए बधार में गये हुए बच्ची के चाचा ने अपनी भतीजी के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनी. बच्ची की आवाज पर जब वे उस ओर दौड़े, तो गुड्डु शर्मा वहां से भाग निकला. पीड़िता के चाचा मौके पर पहुंचे, तो उनकी भतीजी बुरी तरह से बिलख रही थी.
थाने में दर्ज करायी शिकायत : फिर उन्होंने बच्ची को गोद में उठा कर घर पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इस पर घरवाले पीड़ित बच्ची के साथ गुरुआ थाने पहुंचे व मामले की शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि पीड़िता का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन