धूल से परेशान लोगों ने जाम की सड़क

Published at :26 Mar 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
धूल से परेशान लोगों ने जाम की सड़क

सड़क नवीनीकरण के काम में उदासीन रवैये का लगाया आरोप डाक बंगला के पास डेढ़ घंटे तक जमे रहे लोग डोभी : डोभी-चतरा रोड में उड़ रही धूल से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार को डोभी-चतरा मुख्य सड़क पर डाकबंगला के पास जमुनियां टांड़ के महादलित टोले के लोगों […]

विज्ञापन

सड़क नवीनीकरण के काम में उदासीन रवैये का लगाया आरोप

डाक बंगला के पास डेढ़ घंटे तक जमे रहे लोग
डोभी : डोभी-चतरा रोड में उड़ रही धूल से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार को डोभी-चतरा मुख्य सड़क पर डाकबंगला के पास जमुनियां टांड़ के महादलित टोले के लोगों ने डोभी-चतरा रोड डेढ़ घंटे तक जाम कर वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया.
गौरतलब है कि डोभी-चतरा रोड के नवीनीकरण का काम किया जा रहा है. लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क के नवीनीकरण में उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है. निर्माण कार्य में पानी का छिड़काव नहीं किये जाने से धूल का गुब्बार उड़ रहा हैं. सड़क किनारे बसे घरों में रखी खाने-पीने की चीजें बरबाद हो रही हैं. सूचना पर पहुंचे डोभी थानाध्यक्ष ने जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, ग्रामीण ठेकेदार को बुलाने पर अड़े रहे. बाद में ठेकेदार ने मौके पर पहुंच कर सड़क पर दो बार पानी का छिड़काव किये जाने का आश्वासन देने के बाद पुलिस और जनप्रतिनिधियों की पहल पर जाम हटा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन