25 लाख का चेक बाउंस होने का मुकदमा दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Mar 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

वाराणसी के ग्राहक सेवा केंद्र ने डकारे बैंक ऑफ इंडिया के 43 लाख रुपये चेक बाउंस होने के बाद हरकत में आयी बैंक की ओर से अधिकृत की गयी कंपनी गया : बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजीव कुमार पर 25 लाख रुपये का चेक बाउंस होने का मुकदमा रामपुर थाने […]
विज्ञापन
वाराणसी के ग्राहक सेवा केंद्र ने डकारे बैंक ऑफ इंडिया के 43 लाख रुपये
चेक बाउंस होने के बाद हरकत में आयी बैंक की ओर से अधिकृत की गयी कंपनी
गया : बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजीव कुमार पर 25 लाख रुपये का चेक बाउंस होने का मुकदमा रामपुर थाने में दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अधिकृत की गयी सेल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की आेर से की गयी शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज की है.थाने में दी गयी शिकायत में कंपनी के पदाधिकारी अजय सिंह का कहना है कि उत्तरप्रदेश के वाराणसी के सोनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में ग्राहक सेवा केंद्र चलाने की विधिवत अनुमति संजीव कुमार को दी गयी थी.
केंद्र को खोले के जाने के कुछ समय तक सेवा केंद्र में आनेवाले रुपयों को संजीव कुमार द्वारा नियमित रूप से जमा कराया गया. पर, बीते कुछ महीनों से उसने केंद्र में ग्राहकों की ओर से जमा करायी गयी रकम को बैंक के खाते में जमा नहीं किया गया. इस मामले की छानबीन की गयी, तो ग्राहकों के करीब 43 लाख रुपये संजीव द्वारा हड़पे जाने का मामला उजागर हुआ.
कंपनी की ओर से ग्राहक सेवा केंद्र के मालिक पर दबाव बनाया गया, तो उसने 25 लाख रुपये का चेक दिया. वह चेक 20 मार्च को गया स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा किया गया, तो बाउंस कर गया. उस खाते में रुपये ही नहीं थे. रामपुर थाना एसएचओ उत्तम कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. साथ ही, आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










