शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लें नौजवान

Published at :24 Mar 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लें नौजवान

गया: शहर में विभिन्न संगठनों ने शहादत दिवस पर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया. आजाद पार्क में शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव ने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त समाज बनाने के लिए शहीद भगत सिंह के विचारों के अनुसरण की जरूरत है. गरीबी […]

विज्ञापन

गया: शहर में विभिन्न संगठनों ने शहादत दिवस पर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया. आजाद पार्क में शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव ने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त समाज बनाने के लिए शहीद भगत सिंह के विचारों के अनुसरण की जरूरत है. गरीबी व शोषण से मुक्ति के लिए इनके विचार को समाज को अपनाना होगा. शहीदों के शहादत की सच्ची श्रद्धांजलि भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था बना कर ही दी जा सकती है. इस मौके प्रोफेसर कौशलेंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में नौजवानों को भगत सिंह के विचारों को जानने की जरूरत है. महेश कुमार ने कहा कि नौजवान भटकाव की ओर हैं. उन्हें भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए.

प्रीतम सिंह बग्गा ने कहा कि भगत सिंह अपने धर्म से अलग हट कर बाल कटवा लिया था. धर्म से अधिक प्यारी उनके लिए देशभक्ति थी. भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता मसउद मंजर ने की. इस मौके पर वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद, रवींद्र सिंह, नवल किशोर सिंह, सोमनाथ गुप्ता, प्रोफेसर सोनू अनपूर्णा, प्रोफेसर गीता सहाय, मोहम्मद इकबाल, कुमार किसलय आदि ने अपने विचार रखे. उधर, रालोसपा (अरुण गुट) की ओर से शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा पार्टी कार्यालय में की गयी. मौके पर जार्ज विचार मंच के जिलाध्यक्ष डॉ पवन कुमार भारती, उपेंद्र कुमार उर्फ लाल बाबू, मिथिलेश सिंह, अजीत यादव व अमित प्रकाश आदि मौजूद थे. आइसा की ओर से शहादत दिवस पर शहीदों की श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर जिला संयोजक विकास कुमार रंजन, संजय कुमार, विनोद कुमार, विपिन रंजन व मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे. एआइएसएफ के सदस्यों ने शहीदों की शहादत दिवस ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया. मौके पर जिलाध्यक्ष कुमार जितेंद्र, अख्तर हुसैन, रामजगत गिरी, मणि कुमार, रितेश यादव व शुभम मिश्रा आदि मौजूद थे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गया कॉलेज के प्रेमचंद सभागार में ‘याद करो बलिदान’ नाम से सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर प्रदेश मंत्री दीपक कुमार, विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य डॉ रुपेश कुमार, दीपचंद गुप्ता, मुकेश सिन्हा व सौरभ कुमार आदि ने अपने विचार रखे.

शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

इधर, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र दूबे, भानु प्रकाश, रंजीत नारायण सिंह, राजेश मालाकार, राणा अरुण कुमार उपस्थित थे. गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुसिंह सभा प्रांगण में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर सरदार प्रीतम सिंह बग्गा, अजय कुमार सिंह, बृजनंदन पाठक, गुरु चरण सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह व ज्ञानी दयाल सिंह आदि उपस्थित थे.

शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर

शहीद भगत सिंह मगध युवा संगठन की ओर से शहादत दिवस के मौके पर गांधी चौक के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार सिंह, रिंकू सिंह, डॉ आरएस नागमणि व बशीम नैयर आदि मौजूद थे.

इधर, मिर्जा गालिब कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर प्रियदर्शनी गुप्ता, शुभम कुमार, मोहम्मद अमान शहीन, प्रीति कुमार, पल्लवी कुमारी, जितेंद्र देव गुप्ता व अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे. शहादत दिवस के मौके पर छात्र नेताओं ने मगध विश्वविद्यालय में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए छात्र कल्याण अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर सूरज सिंह, अमन कुमार व रोहित कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन