कोसडिहरा में हुए झगड़े व गोलीबारी की जांच शुरू

Published at :23 Mar 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
कोसडिहरा में हुए झगड़े व गोलीबारी की जांच शुरू

गया: मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव के पश्चिम टोले में बन रही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. संबंधित मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की ओर से मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन

गया: मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव के पश्चिम टोले में बन रही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. संबंधित मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की ओर से मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मारपीट की घटना में सुरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सतीश कुमार सहित अन्य लोग जख्मी हैं.

वहीं, दूसरे पक्ष से संजय सिंह घायल बताये जा रहे हैं. मारपीट की घटना की सूचना पर मेडिकल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान व नगर सीओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे व आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. मगध मेडिकल थाना प्रभारी लाल बिहारी पासवान ने कहा कि निर्माण कार्य के नाम पर बाउंड्री का विवाद बीते कुछ दिनों से गांव में चल रहा है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर से लेकर देर शाम तक दोनों पक्ष के बीच समझौता कराने का काम पुलिस द्वारा किया गया था. बहुत हद तक समस्या का समाधान कर लिया गया था. इधर, सीओ विजय कुमार सिंह ने 21 दिनों के भीतर बाउंड्री को तोड़ दिया जायेगा.

मुखिया फंड से हो रहा सड़क का निर्माण

ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया फंड से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में सरकारी जमीन में बनी बाउंड्री, विवाद का कारण बन रही है. गांव के कुछ लोग सड़क निर्माण का हवाला देकर विपिन सिंह की बाउंड्री को ध्वस्त करवाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पक्ष इस बात का विरोध कर रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की रात गांव के लोग एकजुट होकर विपिन सिंह से बात करने पहुंचे व बाउंड्री तोड़ने की बात कही. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस व मारपीट हो गयी. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं. दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. गोली चलाये जाने की आरोप की पुलिस जांच कर रही है. मंगलवार की रात मारपीट होने के बाद बुधवार की सुबह एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच झपड़ हो गयी. विवाद सरपंच शैलेंद्र सिंह व विपिन सिंह के बीच है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन