पंचानपुर पुल पर मुख्यमंत्री का स्वागत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2017 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गाड़ी से निकल कर किया समर्थकों का अभिवादन टिकारी : सड़क मार्ग से गया से गोह जाने के दौरान रविवार को पंचानपुर पुल के निकट जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को कार्यकर्ताओं का हुजूम पंचानपुर पुल पर जमा था. करीब सवा […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गाड़ी से निकल कर किया समर्थकों का अभिवादन
टिकारी : सड़क मार्ग से गया से गोह जाने के दौरान रविवार को पंचानपुर पुल के निकट जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को कार्यकर्ताओं का हुजूम पंचानपुर पुल पर जमा था. करीब सवा पांच बजे मुख्यमंत्री के वाहनों का काफिला पंचानपुर के समीप पहुंचा. उनके काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के बीच से मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे गुंजने लगे. पंचानपुर पुल पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को देख कर मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी को रुकवा दिया व अपने वाहन का गेट खोल कर गेट पर खड़े हो गये. कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मौका देखते ही बुके व फूल माला भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने उत्साहित भीड़ के चारों ओर हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया व उन्हें धन्यवाद दिया.
उसके वाद मुख्यमंत्री का काफिला गोह के देवकुंड के लिए रवाना हो गया. स्वागत करनेवालों में राज्य परिषद सदस्य जदयू के प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह, कमलेश कुमार कमल, अरविंद कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा, सुभाष यादव, अशोक कुमार, विजय कुमार, नंदलाल पटेल, मुखिया राकेश रंजन, आशुतोष मिश्र, विनोद यादव, अवधेश यादव, अनिल यादव व ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










