सील होंगे सराय रोड के मकान मालिकों पर भी होगी कार्रवाई

Published at :05 Mar 2017 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
सील होंगे सराय रोड के मकान मालिकों पर भी होगी कार्रवाई

एसएसपी ने लिया संज्ञान, देह व्यापार मामले की जांच का जिम्मा सिटी एसपी को गया : सराय रोड स्थित मकानों में चल रहे देह व्यापार के मामले को अब तक हलके में लेकर चल रही पुलिस का तेवर कुछ सख्त हुआ है. एसएसपी गरिमा मलिक ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा सिटी एसपी अवकाश […]

विज्ञापन

एसएसपी ने लिया संज्ञान, देह व्यापार मामले की जांच का जिम्मा सिटी एसपी को

गया : सराय रोड स्थित मकानों में चल रहे देह व्यापार के मामले को अब तक हलके में लेकर चल रही पुलिस का तेवर कुछ सख्त हुआ है. एसएसपी गरिमा मलिक ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा सिटी एसपी अवकाश कुमार को सौंपा है. साथ ही बीते गुरुवार को सराय रोड स्थित जिन छह मकानों से 17 सेक्स वर्कर्स व छह लड़के पकड़े गये थे, उस केस का आइओ डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश कुमार को बनाया गया है. इतना ही एसएसपी ने कहा है कि जिन-जिन मकानों से सेक्स वर्कर्स मिली हैं,
उन्हेंसील किया जायेगा और उनका मालिकाना हक रखनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि बीते गुरुवार को एक स्वयंसेवी संस्था एक किरण आरोह की पहल पर कोतवाली पुलिस ने सराय रोड स्थित मकानों में छापेमारी कर सेक्स वर्कर्स व लड़कों को गिरफ्तार किया था. एनजीओ की अध्यक्ष रितु प्रिया ने शुक्रवार को पुलिस के बड़े अधिकारियों को पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि संबंधित मामले में आइटीपी एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है.
मसलन डीएसपी स्तर के अधिकारी को संबंधित मामले का आइओ न बना कर एक पुलिस कर्मचारी को आइओ बनाया गया है. जिन मकानों से सेक्स वर्कर्स गिरफ्तार हुई हैं, उन्हें न तो सील किया गया है और न ही उनके मालिकों के ऊपर कोई कार्रवाई ही की गयी है. उनका आरोप था कि कोतवाली पुलिस की सरपरस्ती में सेक्स वर्कर्स के एजेंट हिरासत में ली गयीं महिलाओं की तिमारदारी में जुटे थे. संस्था की अध्यक्ष ने अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगायी थी. एसएसपी ने बताया कि शनिवार को एनजीओ के पदाधिकारियों से बातचीत हुई थी. संबंधित मामले में कानून के तहत ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. मकान मालिक के विरुद्ध पहले भी कार्रवाई हुई है आगे भी होगी. रही बात मकान सील किये जाने की तो कानून के तहत वह प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन