दो परीक्षार्थी कॉपी लेकर भागे, 10 हुए निष्कासित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

गया : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन दो परीक्षार्थी अपनी-अपनी कॉपी लेकर परीक्षा केंद्र से भाग निकले. इसको लेकर दोनों परीक्षा केंद्रों व जिला शिक्षा कार्यालय में घंटों गहमागहमी का माहौल बना रहा. वहीं बोधगया स्थित एक हाइस्कूल से एक परीक्षार्थी को दूसरे के बदले परीक्षा देते वीक्षकों ने पकड़ा. साथ ही परीक्षा में नकल […]
विज्ञापन
गया : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन दो परीक्षार्थी अपनी-अपनी कॉपी लेकर परीक्षा केंद्र से भाग निकले. इसको लेकर दोनों परीक्षा केंद्रों व जिला शिक्षा कार्यालय में घंटों गहमागहमी का माहौल बना रहा. वहीं बोधगया स्थित एक हाइस्कूल से एक परीक्षार्थी को दूसरे के बदले परीक्षा देते वीक्षकों ने पकड़ा. साथ ही परीक्षा में नकल करने के आरोप में 10 छात्रों को निष्कासित किया गया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) प्रियनंदन ने बताया कि गया शहर के डेल्हा स्थित लालू मंडल कॉलेज व मानपुर स्थित श्याम बाबू हाइ स्कूल-सन्यास आश्रम से एक-एक परीक्षार्थी अपनी-अपनी कॉपी लेकर परीक्षा केंद्र से भाग गये.
लालू मंडल कॉलेज से कॉपी लेकर भागनेवाले परीक्षार्थी की पहचान श्रवण कुमार चौधरी के बेटे मनीष कुमार (रोल नंबर-1700118 व कोड-81021) व श्याम बाबू हाइ स्कूल से कॉपी लेकर भागनेवाले परीक्षार्थी का रोल नंबर 1700051 के रूप में की गयी है़ इन परीक्षार्थियों की पहचान की जा रही है. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. डीपीओ ने बताया कि बोधगया हाइस्कूल से पकड़ाये फर्जी परीक्षार्थी की पहचान वजीरगंज के जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. वह अपने रिश्तेदार राजेश कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था. फर्जी परीक्षार्थी के विरुद्ध बोधगया थाने में केंद्राधीक्षक ने एफआइआर दर्ज करायी है. इधर, बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़ाये फर्जी परीक्षार्थी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जायेगा़.
आरडीडीइ ने किया निरीक्षण : आरडीडीइ कल्याणी कुमारी ने शेरघाटी में बनाये गये पांचों परीक्षा केंद्र, बोधगया के दो व शहर के दो केंद्रों का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










