चार नामजद समेत 60 अज्ञात पर मामला दर्ज

Published at :03 Mar 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
चार नामजद समेत 60 अज्ञात पर मामला दर्ज

मानपुर: गेरे-मिर्जापुर पहाड़ी के पांच नंबर खदान में उत्खनन के दौरान विस्फोट, महादेवा कंपनी के प्लांट पर हमले व कंपनी के गार्ड द्वारा गोली चलाये जाने के आरोपों की जांच पुलिस ने तेज कर दी है. इस मामले में पुलिस में पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा गार्ड परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया व पूछताछ के […]

विज्ञापन
मानपुर: गेरे-मिर्जापुर पहाड़ी के पांच नंबर खदान में उत्खनन के दौरान विस्फोट, महादेवा कंपनी के प्लांट पर हमले व कंपनी के गार्ड द्वारा गोली चलाये जाने के आरोपों की जांच पुलिस ने तेज कर दी है.
इस मामले में पुलिस में पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा गार्ड परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया व पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया. उधर, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गयी है. डीएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि गेरे-मिर्जापुर पहाड़ी खनन क्षेत्र में पुलिस की गश्त तेज कर दी गयी है. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कैंप कर रही है व फिलहाल स्थिति सामान्य है.
दूसरी तरफ, इस मामले में थाने में दो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहली प्राथमिकी में महादेवा कंपनी के प्रबंधक सह इंचार्ज जय प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले 27 फरवरी को लाेदीपुर गांव के तीन युवक कंपनी में आये व उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि कंपनी चलाना है, तो हर महीने 25 हजार रुपये रंगदारी देना होगा. आरोप के मुताबिक तीनों युवकों ने कहा था कि पैसा नहीं मिलने पर कंपनी में विस्फोट करा दिया जायेगा.
क्या कहा प्रबंधक ने आवेदन में
कंपनी के प्रबंधक ने आवेदन में बताया कि एक मार्च की सुबह जैसे ही खदान में विस्फोट किया गया लोदीपुर गांव के रहनेवाले टुटू सिंह, लल्लू सिंह, लंगटू सिंह व हसनु सिंह उर्फ रवि सिंह अपने साथ अज्ञात 60-70 महादलित लोगों को साथ लेकर आये व प्लांट पर हमला बोल दिया. जब तक कंपनी के कर्मचारी व पदाधिकारी कुछ समझ पाते, लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया व पत्थरबाजी भी की. प्रबंधन का आरोप है कि टुटू सिंह व उसके साथियों ने कंपनी के ऑफिस से दस हजार नकद, गाड़ी की बैटरी व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लूट लिये. यही नहीं, हमलावरों ने तोड़फोड़ कर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया.
जख्मी महिला ने आवेदन में क्या कहा : दूसरी शिकायत घायल महिला करमी देवी ने दर्ज करायी है. उन्होंने शिकायत में कंपनी के गार्ड पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. करमी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के विस्फोट किये जाने से वे लोग परेशान हो गये थे. वे जब अपनी परेशानी बताने के लिए कंपनी के प्रबंधक के पास गये, तो कंपनी के गार्ड ने गोली चला कर दी. बताया जाता है कि गोलीचालन की घटना से लोग उग्र हो गये व कंपनी पर हमला कर दिया.
उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि करमी देवी को गोली नहीं लगी है. उसके हाथ में हल्की चोट व खरोंच के निशान मिले हैं. महिला का उपचार करने के बाद उसे वापस उसके गांव भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन