मांगों को लेकर फुटपाथी दुकानदारों ने दिया धरना

Published at :22 Feb 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर फुटपाथी दुकानदारों ने दिया धरना

गया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के सदस्यों ने निगम सभागार के पास मंगलवार को धरना दिया. इस मौके पर फेडरेशन के महामंत्री अमृत प्रसाद ने कहा कि शहर में फुटपाथी दुकानदार विभिन्न समस्याओं से गुजर रहे हैं. निगम क्षेत्र में फुटपाथी विक्रेता अधिनियम को लागू अब तक नहीं किया जा […]

विज्ञापन

गया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के सदस्यों ने निगम सभागार के पास मंगलवार को धरना दिया. इस मौके पर फेडरेशन के महामंत्री अमृत प्रसाद ने कहा कि शहर में फुटपाथी दुकानदार विभिन्न समस्याओं से गुजर रहे हैं. निगम क्षेत्र में फुटपाथी विक्रेता अधिनियम को लागू अब तक नहीं किया जा सका है.

इसके कारण निगम में वेडिंग कमेटी नहीं बन पा रही है. इसके चलते दुकानदारों को लाइसेंस व परिचय पत्र नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का ख्याल रखते हुए केपी रोड, केदारनाथ मार्केट, पेपर बेचने वाले हॉकर्स के स्थानों पर शौचालय निर्माण नहीं किया जा सका है. इस संबंध में एक ज्ञापन नगर आयुक्त कार्यालय को सौंपा गया. इस मौके पर मोहम्मद यहिया, विंदेश्वरी गोस्वामी व अनिरुद्ध कुमार आदि ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन