बसंतोत्सव का क्रेज परवान पर

Published at :22 Feb 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
बसंतोत्सव का क्रेज परवान पर

कार्यक्रम. शहर के गांधी मैदान में उमड़ रही कलाप्रेमियों की भीड़ गया : गांधी मैदान में चल रहे बसंतोत्सव में शहर के लोग अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लेने पहुंच रहे हैं. प्रभात खबर की ओर से आयोजित बसंतोत्सव 2017 का क्रेज लोगों के दिल-दिमाग पर छाने लगा है. बसंतोत्सव के चौथे दिन सुबह […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. शहर के गांधी मैदान में उमड़ रही कलाप्रेमियों की भीड़

गया : गांधी मैदान में चल रहे बसंतोत्सव में शहर के लोग अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लेने पहुंच रहे हैं. प्रभात खबर की ओर से आयोजित बसंतोत्सव 2017 का क्रेज लोगों के दिल-दिमाग पर छाने लगा है. बसंतोत्सव के चौथे दिन सुबह से लेकर देर शाम तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की बड़ी भीड़ आयोजन स्थल परिसर में दिखी. बच्चों व उनके अभिभावकों ने बसंतोत्सव का जम कर लुत्फ उठाया. बंसतोत्सव परिसर में लगे शैक्षणिक व व्यावसायिक स्टॉलों पर तैनात प्रतिनिधियों से संपर्क कर अपनी जिज्ञासा शांत की. बसंतोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा. इस आयोजन में शैक्षणिक,
सामाजिक व व्यावसायिक महत्व की गतिविधियों से जुड़ी ढेर सारी संस्थाएं भागीदारी कर रही हैं. इस 10 दिवसीय उत्सव में आनेवाले हर व्यक्ति की रुचि व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टॉल लगाये गये हैं व कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं. रंगोली प्रतियोगिता, वन मिनट शो, म्यूजिकल चेयर, डांस प्रतियोगिता, साइंस एक्जीबिशन, पेंटिंग, मेहंदी प्रतियोगिता, जीके कॉन्टेस्ट, क्विज कॉन्टेस्ट व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताएं यहां का मुख्य आकर्षण है.
कार्यक्रमों की सराहना
बसंतोत्सव में शहर के निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोगों को आनंद उठाया व छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. छा-छात्राओं के साथ ही कलाकारों ने भी बेजोड़ प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया.
मनचाही खरीदारी के मौके
यहां लगे स्टॉल्स से लोग खरीदारी भी कर सकते हैं. फूड स्टॉल्स में लोग लजीज व्यंजनों का मजा ले सकते हैं. आयुर्वेदिक दवा के काउंटर से दवाइयां खरीद सकते हैं. इसके साथ ही राजस्थान के लजीज अचार, मसाले आदि भी मिल रहे हैं. कार्यक्रम में बाहरी कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मंच मुहैया कराया जा रहा है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक अतिरिक्त अवसर भी मिल सके. माना जाता है कि नयी ऊंचाइयों तक जाने में इन प्रतिभावान स्टूडेंट्स व कलाकारों के लिए ऐसे मंच लांचिंग पैड का काम किया करते हैं. प्रभात खबर वसंतोत्सव के तहत चलने वाले 10 दिवसीय आयोजन का मुख्य प्रायोजक जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल है. पार्वती यामाहा, आरती सुजुकी, विजन फोर्स, मानव भारती नेशनल स्कूल व आरजीएन पब्लिक स्कूल इस आयोजन के विशिष्ट सहयोगी बताये गये हैं. कार्यक्रम के पार्टनर्स हैं इंडियन सेंट्रल स्कूल, वास्तु विहार, श्री ओम साईं हीरो, सिद्धार्थ ट्रैक्टर्स, गुप्ता हीरो, सुपर व्हाइट, आसाम गोल्ड रॉयल टी, मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, शाश्वत हर्बल, अनिकेत मसाला व कुसुम मोटर्स.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन