दिन में तीन बार करें जंकशन की सफाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 8:46 AM

विज्ञापन

गया: गुरुवार को एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, सफाई के हेड एके सिंह सहित अन्य रेलवे के अधिकारियों ने जंकशन का जायजा लिया. इस दौरान एरिया मैनेजर ने जंकशन के सभी प्लेटफॉर्मों को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया है. स्टेशन प्रबंधक ने सफाई हेड एके सिंह को निर्देश दिया कि कर्मचारियों के […]

विज्ञापन
गया: गुरुवार को एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, सफाई के हेड एके सिंह सहित अन्य रेलवे के अधिकारियों ने जंकशन का जायजा लिया. इस दौरान एरिया मैनेजर ने जंकशन के सभी प्लेटफॉर्मों को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया है. स्टेशन प्रबंधक ने सफाई हेड एके सिंह को निर्देश दिया कि कर्मचारियों के सहयोग से जंकशन पर हर दिन सुबह, दोपहर व शाम में सफाई अभियान चलाये जाये. वहीं, वाटर कूलर लगाने के लिए भी प्लेटाफार्मों पर जगह चिह्नित की गयी. दूसरी ओर उन्होंने जंकशन पर बन रहे ओवरब्रिज के काम भी तेजी लाने का निर्देश दिया.
सिगनल की होगी मरम्मत : एरिया मैनेजर व स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि जहां-जहां सिगनल का पाइप खराब हो गये हैं, उसकी मरम्मत शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि बरसात आने से पहले सभी सिगनल के पाइप की मरम्मत करा दी जायेगी. गौरतलब है कि पिछले साल सिगनल मरम्मत नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में रेल परिचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि इस साल बरसात आने से पहले सभी सिगनल की मरम्मत करा दी जायेगी.
बैठक में सुविधाओं पर हुई चर्चा : इसके अलावा एरिया मैनेजर व स्टेशन प्रबंधक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने पर भी चर्चा की. बैठक में निर्णय लिया है कि हर प्लेटफॉर्मों प्याऊ व्यवस्था की जाये, ताकि यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े. एरिया मैनेजर ने बताया कि हर प्लेटफाॅर्मों पर वाटर कूलर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन