टीसी नहीं मिलने से छात्र परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2016 10:10 AM

विज्ञापन

शेरघाटी: प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में आठवीं की पढ़ाई पूरी कर उतीर्ण हुए स्टूडेंट्स को विद्यालय से परित्याग प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण नौवीं में नामांकन नहीं हो पा रहा है. फलस्वरूप छात्र–छात्रएं, अभिभावक के साथ विद्यालय प्रधान को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थी प्रतिदिन टीसी के लिए स्कूल का चक्कर […]

विज्ञापन
शेरघाटी: प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में आठवीं की पढ़ाई पूरी कर उतीर्ण हुए स्टूडेंट्स को विद्यालय से परित्याग प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण नौवीं में नामांकन नहीं हो पा रहा है. फलस्वरूप छात्र–छात्रएं, अभिभावक के साथ विद्यालय प्रधान को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थी प्रतिदिन टीसी के लिए स्कूल का चक्कर लगा रहे हैं. मध्य विद्यालय के शिक्षकों से जानकारी मांगी गयी, तो उन्होंने बताया कि प्रखंड संसाधन केंद्र से फोटोयुक्त दिया जाने वाला टीसी उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण बच्चों को टीसी नहीं मिल पा रहा है.
मध्य विद्यालय सोनडीहा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंगीता देवी ने बताया कि बीइओ के आदेशानुसार बाजार में उपलब्ध टीसी लाकर बच्चों को दिया जा रहा है. परंतु, उनका नामांकन उच्च विद्यालयों में नहीं लिया जा रहा है.

मध्य विद्यालय दुल्हिन मंदिर की छात्र निधि राज, नितु प्रिया, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी ने बताया कि हमलोग मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, पर नामांकन नहीं हो रहा है. इधर, बीइओ सुनील कुमार ने बताया कि बाजार से लिया गया टीसी प्रधानाध्यापक द्वारा दिये जाने के बाद मेरे द्वारा अभिप्रमाणित कर उच्च विद्यालयों में नामांकन के लिए छात्राओं को भेजा जा रहा है. इसके बावजूद कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बच्चों का नामांकन करने में आनाकानी कर रहे हैं. ऐसे प्रधानाध्यापकों के खिलाफ उच्चाधिकारियों के बात कर वहां से निर्देशन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन