वारदात: जनशताब्दी में मारपीट, तीन धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 9:11 AM
विज्ञापन
गया: जंकशन पर जनशताब्दी ट्रेन में सीट के लिए यात्री आपस में ही उलझ गये. बात इतनी बढ़ी कि उनमें मारपीट हो गयी. अन्य यात्रियों ने मामले की सूचना गया जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही जीआरपी के पदाधिकारी व अन्य जवान मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया. कुछ यात्रियों का […]
विज्ञापन
गया: जंकशन पर जनशताब्दी ट्रेन में सीट के लिए यात्री आपस में ही उलझ गये. बात इतनी बढ़ी कि उनमें मारपीट हो गयी. अन्य यात्रियों ने मामले की सूचना गया जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही जीआरपी के पदाधिकारी व अन्य जवान मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया.
कुछ यात्रियों का कहना था कि वे सीट पर पहले से बैठे थे. स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरे. इतने में दूसरे लोग उनकी सीट पर बैठ गये. सीट से हटाने पर वे उनसे उलझ गये और मारपीट भी करने लगे. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों ने मारपीट की है. इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.
उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर पहले प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर गया-पटना पैसेंजर में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में मारपीट हो गयी थी. उस वक्त भी सुरक्षा बलों को बीच-बचाव कर मामले को शांत कराना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










