ड्राइवर के साथ मारपीट के विरोध में हड़ताल आज से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 8:38 AM
विज्ञापन
गया : बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने आजादबिगहा डंपिंग जोन के पास ड्राइवर के साथ शनिवार को हुई मारपीट के विरोध में 17 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. महासंघ के महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने बताया कि डंपिंग जोन के पास अतिक्रमणकारियों द्वारा निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया […]
विज्ञापन
गया : बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने आजादबिगहा डंपिंग जोन के पास ड्राइवर के साथ शनिवार को हुई मारपीट के विरोध में 17 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.
महासंघ के महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने बताया कि डंपिंग जोन के पास अतिक्रमणकारियों द्वारा निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. अधिकारी इस ओर कार्रवाई नहीं करते. ड्राइवर जब भी कूड़ा गिराने जाते हैं, तो उनके साथ मारपीट की जाती है. नगर आयुक्त रहे नीलेश देवरे के समय में भी निगम की गाड़ियों पर हमला किया गया था. शनिवार को ड्राइवर राजेंद्र प्रसाद के साथ अतिक्रमणकारियों द्वारा मारपीट की गयी है.
इसके विरोध में और निगम कर्मचारियों के चार माह से लंबित वेतन भुगतान व कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर महासंघ ने बैठक कर 17 अप्रैल से हड़ताल पर और 26 अप्रैल को नगर आयुक्त के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. श्री प्रसाद ने बताया कि डंपिंग जोन में जब तक निगम द्वारा घेराबंदी नहीं करायी जायेगी, तब तक यहां माहौल असुरक्षित ही रहेगा. यहां पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपलब्ध कराये, तो यहां कूड़ा गिराया जायेगा. बैठक में रामवृक्ष प्रसाद, नरेश सिंह, अशोक राम, गुलाम सरवर, गौतम राउत, विनोद यादव व सुरेश यादव आदि शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










