सफलता: गेट परीक्षा में देश भर से शामिल हुए थे 108495 स्टूडेंट्स, सीयूएसबी के सात छात्र रहे सफल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 8:18 AM
गया: सीयूएसबी के कंप्यूटर साइंस विभाग के कई छात्राें ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2016 में बाजी मारी. सीयूएसबी के पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कंप्यूटर साइंस विभाग के सात छात्राें ने गेट में सफलता पायी है. इनमें माेहम्मद नूर आलम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अॉल […]
इनमें माेहम्मद नूर आलम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अॉल इंडिया रैंकिंग में 4124 रैंक प्राप्त किया. यूनिवर्सिटी से गेट में सफल अन्य छात्राें में परिताेष कुमार (एआइआर-4370), आशीष रंजन (एआइआर-9182), प्रियंका कुमारी (एआइआर-7623), अब्दुल मुकसित आलम (एआइआर-7345), उत्तम कुमार (एआइआर-11749) व गाैतम कुमार (एआइआर-10613) हैं. पीआरआे ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ साइंस व सात आइआइटी की देखरेख में आयाेजित गेट परीक्षा में देश भर से 108495 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










