मैथ्स आेलिंपियाड के सफल स्टूडेंट्स काे मिले पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2016 9:24 AM
गया : जयहिंद पब्लिक स्कूल की शास्त्रीनगर शाखा में मंगलवार काे छात्राें के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्टूडेंट अॉफ द इयर व मैथ्स आेलिंपियाड में अव्वल छात्र-छात्राआें काे स्कूल की आेर से पुरस्कृत किया गया. सत्र 2015-16 में यूकेजी से नौवीं तक के 81 विद्यार्थी वर्ग में शत-प्रतिशत उपस्थित रहे. […]
इसमें नर्सरी से यूकेजी में प्रियंका व साधना, पहली से पांचवीं वर्ग में सीमा शास्त्री व छठे से नाैंवें क्लास तक के बच्चाें में अभिषेक वर्मा स्टूडेंट अॉफ द इयर चुने गये. मैथ्स आेलिंपियाड में 48 विद्यार्थियाें ने बेहतर प्रदर्शन किया. इस माैके पर विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि शत-प्रतिशत उपस्थित हाेकर ही विद्यार्थी अच्छे ढंग से पढ़ाई कर अपना भविष्य सुधार सकते हैं. निदेशक केडी प्रसाद ने कहा कि छात्र-छात्राएं अंगरेजी में ही बात करें, ताकि अंगरेजी में साक्षात्कार से उन्हें डर न लगे. इस माैके पर एसेंबली इंचार्ज राहुल राज व विकास कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










