13 से कई क्षेत्रों में तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 8:54 AM
गया: 13 अप्रैल से जिले के विभिन्न इलाकों में तीन-तीन घंटे के लिए बिजली काटी जायेगी. इस दौरान साउथ बिहार पावर ड्रिस्ट्रीब्यूशन काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा विभिन्न फीडरों में इनपुट मीटर की जांच की जायेगी. इंडिया पावर के डीजीएम (पीआर व एडमिन) राकेश रंजन ने बताया कि 13 अप्रैल को 11 से दो बजे तक बोधगया […]
इंडिया पावर के डीजीएम (पीआर व एडमिन) राकेश रंजन ने बताया कि 13 अप्रैल को 11 से दो बजे तक बोधगया मगध विश्वविद्यालय फीडर से, 14 अप्रैल को साढ़े दस बजे से दो बजे तक एयरपोर्ट फीडर से, 16 अप्रैल को साढ़े दस बजे से दो बजे तक मानपुर फीडर से, 18 अप्रैल को साढ़े दस बजे से दो बजे तक टेकुना फीडर से, 19 अप्रैल को साढ़े दस बजे से दो बजे तक चेरकी फीडर से, 20 अप्रैल को साढ़े दस बजे से दो बजे तक वजीरगंज फीडर से, 21 अप्रैल को 12 बजे से तीन बजे तक खिजरसराय फीडर से, 22 अप्रैल को 12 बजे से तीन बजे तक अतरी फीडर से व 23 अप्रैल को सेवतर फीडर से 12 बजे से तीन बजे तक बिजली सप्लाइ बंद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










