चाणक्यपुरी में चोरों का कहर घर से उड़ाया हजारों का माल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2016 9:15 AM
गया : कुछ दिनों की शांति के बाद शहर में चोरों का कहर फिर से शुरू हो गया है. शुक्रवार की रात रामपुर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी कॉलोनी के रोड नंबर 10 की मकान संख्या 101 में चोरों ने खिड़की की ग्रिल खोल कर कमरे में प्रवेश किया व अलमारी में रखे सोने के जेवर, […]
गया : कुछ दिनों की शांति के बाद शहर में चोरों का कहर फिर से शुरू हो गया है. शुक्रवार की रात रामपुर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी कॉलोनी के रोड नंबर 10 की मकान संख्या 101 में चोरों ने खिड़की की ग्रिल खोल कर कमरे में प्रवेश किया व अलमारी में रखे सोने के जेवर, 13 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन की चोरी कर ली.
चोरों ने कमरे में प्रवेश करने के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और कमरे में ही रखी चाबी ढूंढ़ कर आलमारी खोल लिया. इसके बाद सोने के गहने, नगद व मोबाइल फोन की चोरी कर खिड़की के रास्ते बाहर निकल गये.
जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कंपनी में काम करनेवाले कोलकाता के अंशु कुमार किराये के फ्लैट में पहले तल्ले पर रहते हैं. शुक्रवार की रात एक कमरे को बाहर से बंद कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दूसरे कमरे में सो गये थे. सुबह जब दूसरे कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, तो वह अंदर से बंद मिला. दूसरी तरफ से देखने पर पता चला कि कमरे की खिड़की की ग्रिल निकाला गया है. खिड़की के रास्ते कमरे का दरवाजा खोला गया.
अंशु कुमार ने बताया कि अलमारी से जेवर, नगद व मोबाइल फोन गायब हैं. रामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अंशु कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी से सोने के झुमका, अंगूठी, मंगलसूत्र, कनबाली, 13 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन की चोरी कर ली है. उन्होंने बताया कि करीब एक लाख से ज्यादा रुपये की चोरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










