ट्रक लूट में प्राथमिकी दर्ज, डेहरी भेजा गया मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 12:17 AM

विज्ञापन

ट्रक लूट में प्राथमिकी दर्ज, डेहरी भेजा गया मामलादिल्ली से धनबाद जा रहे दाल लदे ट्रक की लूट का मामलाप्रतिनिधि 4 शेरघाटी दाल लदे ट्रक की लूट के मामले में पुलिस ने आमस थाना क्षेत्र के लेंबुआ गांव के समीप बेहोशी की हालत में मिले हरियाणा के मेवात के रहनेवाले चालक, सह चालक व खलासी […]

विज्ञापन

ट्रक लूट में प्राथमिकी दर्ज, डेहरी भेजा गया मामलादिल्ली से धनबाद जा रहे दाल लदे ट्रक की लूट का मामलाप्रतिनिधि 4 शेरघाटी दाल लदे ट्रक की लूट के मामले में पुलिस ने आमस थाना क्षेत्र के लेंबुआ गांव के समीप बेहोशी की हालत में मिले हरियाणा के मेवात के रहनेवाले चालक, सह चालक व खलासी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की और केस को रोहतास जिले के डेहरी थाने को भेज दिया. ट्रक लूट की घटना बुधवार की है. इस मामले में शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद डेहरी थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दाल लेकर ट्रक (एचआर 55 आर 7477) से चालक सकरुद्दीन, सह चालक मोबिन व खलासी वाजिद तीनों धनबाद के लिए निकले थे. रास्ते में रोहतास जिले के डेहरी पश्चिमी पुल के पास ओवरटेक कर करीब आठ की संख्या में रहे अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और चालक, सह चालक व खलासी के हाथ-पांव को बांध दिये. इसके बाद अपराधियों ने उन्हें नशे की दवा पिला कर बेहोश कर दिया और आमस के लेंबुआ गांव के पास सभी को उतार कर ट्रक ले भागे. गौरतलब है कि गत 21 फरवरी को भी थानाक्षेत्र के अक्षमा गांव से अपराधियों ने बिस्कुट से लदे ट्रक को ड्राइवर के घर के समीप से हथियार के बल पर अगवा कर लिया था. हालांकि, सूचना के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से ट्रक को माल सहित बरामद किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन