स्क्रूटनी में छह नामांकन रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 12:00 AM
स्क्रूटनी में छह नामांकन रद्द शेरघाटी. पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन खत्म होने के बाद गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की गयी. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य पद के एक उम्मीदवार व पंच के पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्क्रूटनी के बाद रद्द कर दिया गया. बीडीओ अजय कुमार ने […]
स्क्रूटनी में छह नामांकन रद्द शेरघाटी. पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन खत्म होने के बाद गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की गयी. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य पद के एक उम्मीदवार व पंच के पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्क्रूटनी के बाद रद्द कर दिया गया. बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि ढाब चिरैया से पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार सरिता देवी का नामांकन कम उम्र व पंच पद के पांच उम्मीदवारों का नामांकन कागजात में कमी के कारण रद्द कर दिया गया. इधर, शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में शेरघाटी व गुरुआ के जिला पर्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गयी. सभी नामांकन वैध पाये गये. गौरतलब कि शेरघाटी जिला पर्षद सीट (महिला) से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गुरुआ की दोनों जिला पर्षद सीट से 22 उम्मीदवार हैं. उधर इमामगंज जिला पर्षद सीट के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










