टिकारी में दहेज के लिए महिला की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2016 9:50 AM
टिकारी: बेल्हड़िया गांव में कथित रूप से दहेज के लिए एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने महिला के शव को उसके घर से बरामद किया है. मृतक राखी देवी (25 वर्ष) बेल्हड़िया गांव के तेजू यादव की पत्नी थी. इस बाबत गया शहर के डेल्हा से टिकारी पहुंचे महिला […]
शादी के बाद से ही ससुरालवाले राखी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. इस बाबत कई बार तेजू के परिवारवालों को समझाया गया. लेकिन, रविवार को उन लोगों ने राखी की हत्या कर दी. रविवार को सूचना मिलने पर जब वह बहन के घर गया, तो देखा कि राखी का जला शव पड़ा है. घटना के संबंध में टिकारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी में मृतक के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है.
इसमें सास-ससुर, भसुर-गोतिनी व गोतिनी के दो बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










