पत्थर से फोड़ा मटका, तो चली ईंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 8:27 AM
गया: शांतिपूर्ण होली गुजरने के बाद शुक्रवार की शाम गेवालबिगहा की मुन्नी मसजिद के समीप मटका फोड़ने के वक्त विवाद हो गया. इसके बाद दो पक्षों में रोड़ेबाजी भी होने लगी व माहौल गरम हो गया. दरअसल, मटका फोड़ने की तैयारी चल ही रही थी कि किसी ने ऊंचाई पर टंगे मटके पर पत्थर मार […]
इसके बाद मटका फोड़ने को लेकर उत्साहित युवकों में आक्रोश भर गया व माहौल तनावपूर्ण हो गया. मटका फोड़े जाने से नाराज युवकों ने दूसरे पक्ष की ओर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया. हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आयी और थोड़ी ही देर में मुन्नी मसजिद के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिये गये.
सूचना पर डीअाइजी सौरभ कुमार, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, सिटी एसपी रविरंजन कुमार, एएसपी (अभियान) मनोज यादव, सिटी डीएसपी आलोक कुमार, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार सहित रामपुर, विष्णुपद, कोतवाली, सिविल लाइंस व डेल्हा के इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया. उक्त क्षेत्र में तत्काल धारा-144 लगा दिया गया व आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया. स्थिति पर नियंत्रण बनाने रखने को लेकर मुन्नी मसजिद क्षेत्र में रात भर अधिकारियों की मौजूदगी में काफी संख्या में पुलिस तैनात रही. पुलिस इस मामले में दोषी लोगों की पहचान करने में भी जुटी है. देर रात रामपुर इंस्पेक्टर गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि मामला नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










