रफ्तार का कहर: मेडिकल की ओर जा रही सफारी ने गुमटी में मारी टक्कर , तीन लोगों को रौंदा, दो पटना रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2016 7:53 AM
गया: सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल की ओर जा रही एक बेलगाम सफारी ने शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तीन लोगों को रौंद डाला. काफी तेज रफ्तार में चल रही सफारी (बीआर02क्यू-7205) सड़क के किनारे एक पेड़ के नीचे स्थित गुमटी को रौंदते हुए गड्डे में जा गिरी. इस घटना में साइकिल […]
पुलिस इस फिराक में जुटी थी कि किसी भी तरह हादसे के लिए जिम्मेवार सफारी को गड्डे से बाहर निकाल कर घटनास्थल से हटा दिया जाये. लेकिन, लोगों का कहना था कि इस तरह लापरवाही के साथ गाड़ी चलानेवाले को पकड़ा जाये व घायल हुए गरीब साइकिल मिस्त्री व उनके बेटे का इलाज के खर्च के साथ ही ध्वस्त (चकनाचूर) हो चुकी गुमटी के बदले मुआवजा दिया जाये.
आक्रोशित लोगों के समझाने व भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर रामपुर, चंदौती, मेडिकल व कोतवाली के इंस्पेक्टर वज्र वाहन व पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे व देर शाम तक क्रेन के माध्यम से गड्डे में गिरी सफारी को निकालने का प्रयास करते रहे. हालांकि, मौजूद लोग मुआवजा दिये जाने के बाद ही सफारी को हटाये जाने को लेकर अड़े रहे व गाड़ी को उठाने का विरोध करते रहे. भीड़ में मौजूद आसपास के लोगों का कहना था कि सफारी में सवार युवक-युवती चलती गाड़ी में ही हाथापाई करते देखे गये थे व इसी दौरान यह हादसा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










