धान खरीद में काेताही पर कोंच के बीसीआे का वेतन रोका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में साप्ताहिक कामकाज की समीक्षा हुई. धान खरीद की समीक्षा के दाैरान डीएम ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने डीएम काे बताया कि अब तक जिले में 7530 मीटरिक टन धान की खरीद की जा चुकी है. धान की […]
विज्ञापन
गया: समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में साप्ताहिक कामकाज की समीक्षा हुई. धान खरीद की समीक्षा के दाैरान डीएम ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने डीएम काे बताया कि अब तक जिले में 7530 मीटरिक टन धान की खरीद की जा चुकी है.
धान की खरीद में काेताही बरतने के आराेप में काेंच के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के वतन पर राेक लगा दी गयी है. डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण पूछे जाने का निर्देश डीसीआे काे दिया है. डीएम ने कहा कि खाद्यान्न की कमी के कारण किसी भी स्कूल में एमडीएम बंद हाेना नहीं चाहिए. सभी बीआरसी व ठेकेदार काे विद्यालयाें में खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.
डीएम ने निर्देश दिया कि स्कूलाें में एमडीएम बाधित हाेने पर मध्याह्न भाेजन प्रभारी व जिला समन्वयक से जवाब तलब किया जाये. उन्हाेंने कहा कि हर बुधवार काे जन वितरण प्रणाली की दुकानाें की जांच हाेगी. जांच के दाैरान निश्चित रूप से दुकानें खुले हाेने चाहिए. बंद पाये जाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. उन्होंने लंबित मामलाें काे भी जल्द निबटाने का निर्देश दिया. डीएम ने आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदनाें का समय पर निबटारा व आरटीपीएस काउंटर का नियमित निरीक्षण करने को कहा. डीएम ने निर्देश दिया कि प्रखंडाें के वरीय पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करें. एसी/डीसी बिल का समायाेजन तेजी से करने का निर्देश दिया. उर्दू व बंगला शिक्षकाें के नियाेजन की तैयारियाें पर विशेष समीक्षा की गयी. कैंप लगाकर प्राइमरी स्कूलाें में बंगला व उर्दू शिक्षकाें की बहाली करने का निर्देश दिया.
जिला स्तर पर पांच फरवरी तक कैंप लगाया जायेगा. इसमें नगर निगम, सभी नगर पंचायत व सभी प्रखंड नियाेजन इकाई के लिए किया नियोजन किया जायेगा. छह फरवरी काे प्रखंड के अधीन अंगरेजी वर्णमाला के अनुसार 50 प्रतिशत पंचायताें द्वारा नियाेजन किया जायेगा. आठ फरवरी काे शेष पंचायतों द्वारा नियाेजन किया जायेगा. उन्हाेंने कहा कि कैंप में नियाेजन इकाई के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. मुखिया, प्रमुख, मुख्य पार्षद, सभापति, मेयर अगर निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हाेते हैं, तब भी नियाेजन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
मैट्रिक व इंटर-2016 परीक्षा की तैयारियाें की समीक्षा के दौरान उन्होंने कदाचार मुक्त परीक्षा कराने का निर्देश दिया. अगर, ऐसा नहीं होगा, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जायेगी. कदाचार करते हुए पकड़े गये ताे परीक्षार्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. जुर्माने के साथ परीक्षा केंद्र से सीधे जेल भेजे जायेंगे. सभी प्रखंडाें के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने प्रखंडाें में चल रहे एनपीआर के कार्याें का समीक्षा करेंगे. डीएम ने बताया कि पिछले 28 जनवरी काे मनाये गये जन शिकायत दिवस के माैके पर 569 जन शिकायत मामलाें का निबटारा हुआ. इस दिवस की रिपाेर्ट नहीं भेजे जाने के कारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ आपूर्ति शाखा के प्रधान सहायक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










