नगर निगम : इस बार 250 करोड़ का बजट!
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पिछले साल पेश हुआ था 157 करोड़ का प्रोजेक्ट ‘नो प्रोफिट, नो लॉस’ के सिद्धांत पर होगा बजट गया : नगर निगम वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 250 करोड़ का बजट तैयार कर रहा है. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक, बजट की तैयारी अंतिम चरण में है, जल्द ही स्टैंडिंग कमेटी […]
विज्ञापन
पिछले साल पेश हुआ था 157 करोड़ का प्रोजेक्ट
‘नो प्रोफिट, नो लॉस’ के सिद्धांत पर होगा बजट
गया : नगर निगम वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 250 करोड़ का बजट तैयार कर रहा है. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक, बजट की तैयारी अंतिम चरण में है, जल्द ही स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष बजट पेश किया जायेगा. राज्य सरकार के निर्देशों के बाद नगर निगम ‘नो प्रोफिट, नो लॉस’ के सिद्धांत पर बजट तैयार कर रहा है. पिछले साल के बजट की तुलना में इस बार बजट में लगभग 100 करोड़ की वृद्धि होगी.
पहली बार पास हुआ था लाभ का बजट
वित्तीय वर्ष 2015-16 में नगर निगम ने 157 करोड़ का बजट पेश किया था. पिछले कई वर्षों से घाटे में चल रहे निगम में पहली बार लाभ का बजट पेश हुआ. इस वर्ष के लिए कुल 3,12,050 रुपये लाभ का बजट था. दिसंबर तक निगम ने अपने प्रस्तावित बजट में 79 करोड़ 18 लाख 80 हजार 371 रुपये प्राप्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










