इमामगंज में पूर्व मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

इमामगंज में पूर्व मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिशचपरी गांव में शुक्रवार की रात आये थे चार अपराधी प्राथमिकी दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, इमामगंजचपरी गांव में शुक्रवार की रात दो मोटरसाइकिलों से आये चार अपराधियों ने रानीगंज पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी संजय चौबे पर जानलेवा हमला कर दिया.उन पर गोली चला […]

विज्ञापन

इमामगंज में पूर्व मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिशचपरी गांव में शुक्रवार की रात आये थे चार अपराधी प्राथमिकी दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, इमामगंजचपरी गांव में शुक्रवार की रात दो मोटरसाइकिलों से आये चार अपराधियों ने रानीगंज पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी संजय चौबे पर जानलेवा हमला कर दिया.उन पर गोली चला दी. संयोग रहा कि गोली कनपटी से होकर निकल गयी.संजय चौबे ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग नौ–10 बजे उनके घर दो मोटरसाइकिलों से चार अपराधी आये और दरवाजा खुलवाया. इसके बाद परिजनों से पूछताछ करते हुए उनके साथ बदतमीजी व गाली-गलौज करने लगे. इस बात की सूचना उन्हें मिली. वह जब घर पहुंचे, तो एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी. वह अपराधियों के पीछे भागे, पर घरवालों ने उन्हें रोक लिया. श्री चौबे शनिवार की अहले सुबह सैकड़ों लोगों के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन पर हमला किया गया. एसआइ बिंदा लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन