कमांडो यादव हत्याकांड में इनाम की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

कमांडाे यादव हत्याकांड में इनाम की घोषणा हत्यारों का पता बतानेवाले काे पुलिस देगी इनामगया. बाेधगया थाना क्षेत्र के बैजूबिगहा निवासी कमांडाे यादव के हत्यारों का पता बतानेवाले व्यक्ति को पुलिस की तरफ से पांच-पांच हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा. यह घोषणा एसएसपी गरिमा मलिक ने की है. उन्हाेंने बताया कि हत्यारों का ठिकाना […]

विज्ञापन

कमांडाे यादव हत्याकांड में इनाम की घोषणा हत्यारों का पता बतानेवाले काे पुलिस देगी इनामगया. बाेधगया थाना क्षेत्र के बैजूबिगहा निवासी कमांडाे यादव के हत्यारों का पता बतानेवाले व्यक्ति को पुलिस की तरफ से पांच-पांच हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा. यह घोषणा एसएसपी गरिमा मलिक ने की है. उन्हाेंने बताया कि हत्यारों का ठिकाना बतानेवाले का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा. कमांडो यादव हत्याकांड के आराेपित बैजूबिगहा के माेसाफिर यादव के तीन बेटों दयानंद यादव, कंचनानंद यादव, आनंद यादव व वजीरगंज के चंदाखुर्द के रहनेवाले उदय कुमार यादव का पता बताने पर पांच-पांच हजार रुपये इनाम की घाेषणा की गयी है. फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं. पुलिसिया कार्रवाई के तहत कोर्ट के आदेश पर उनके घराें की कुर्की-जब्ती की जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन