चाकंद केबिन के पास से शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

चाकंद केबिन के पास से शव बरामद बेलागंज. गया-पटना रेलखंड पर चाकंद रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के पास ट्रैक एक युवक का शव मिला. चाकंद ओपी की पुलिस ने गया जीआरपी को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया. […]

विज्ञापन

चाकंद केबिन के पास से शव बरामद बेलागंज. गया-पटना रेलखंड पर चाकंद रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के पास ट्रैक एक युवक का शव मिला. चाकंद ओपी की पुलिस ने गया जीआरपी को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया. लोगों की मानें तो शव दो-तीन दिनों से पड़ा था. गन्नूबिगहा से 15 लीटर शराब के साथ धंधेबाज धरायाबेलागंज. चाकंद ओपी पुलिस ने गन्नूबिगहा में छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पहचान दिनेश चौधरी के रूप में हुई है. उसे जेल भेज दिया गया.पतंगबाजी में बच्चों ने खूब लड़ाया पेच बेलागंज. चाकंद पंचायत के हसनपुर बाल कला परिषद् की ओर से मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव का आयोजन किया गया. पतंगबाजी में काफी संख्या में छोटे बच्चे व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. पतंगबाजी प्रतियोगिता में कुमारी अरिषा सिंह को प्रथम, तान्या कुमारी व ह‍ृषिता कुमारी को द्वितीय व मोहित, चांद व साहिल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन