बुद्ध की तपोस्थली से ज्ञानस्थली तक ज्ञानयात्रा आज
बुद्ध की तपोस्थली से ज्ञानस्थली तक ज्ञानयात्रा आज ढूंगेश्वरी से महाबोधि मंदिर तक की पदयात्रा में शामिल होंगे बौद्ध भिक्षु, पदाधिकारी व अन्य लोग संवाददाता, बोधगयाबुद्ध की तपोस्थली ढूंगेश्वरी से उनकी ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर तक रविवार की सुबह साढ़े सात बजे ज्ञानयात्रा निकाली जायेगी. यात्रा में शामिल सभी पदयात्री पंचशील पताकों के साथ पहाड़ी की […]
बुद्ध की तपोस्थली से ज्ञानस्थली तक ज्ञानयात्रा आज ढूंगेश्वरी से महाबोधि मंदिर तक की पदयात्रा में शामिल होंगे बौद्ध भिक्षु, पदाधिकारी व अन्य लोग संवाददाता, बोधगयाबुद्ध की तपोस्थली ढूंगेश्वरी से उनकी ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर तक रविवार की सुबह साढ़े सात बजे ज्ञानयात्रा निकाली जायेगी. यात्रा में शामिल सभी पदयात्री पंचशील पताकों के साथ पहाड़ी की तलहटी होते हुए सरस्वती मंदिर के समीप मुहाने नदी को पार करेंगे. इसके बाद गंगाबिगहा, रत्तीबिगहा होते हुए बकरौर गांव स्थित सुजातागढ़ पहुंचेंगे. थोड़ी देर विश्राम करने व खीर खाने के बाद सभी पदयात्री सुजाता पुल पार कर महाबोधि मंदिर तक जायेंगे, जहां बोधिवृक्ष के नीचे विश्व शांति की कामना की जायेगी. इसके बाद ज्ञानयात्रा का विधिवत समापन हो जायेगा. यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजाज्ञानयात्रा व तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की तैयारियों का शुक्रवार की शाम मगध प्रमंडल आयुक्त वंदना किनी ने जायजा लिया. उन्होंने महाबोधि मंदिर के समीप स्थित निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण किया. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरीक्षण भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे. उधर, ज्ञानयात्रा के समापन के बाद प्रमंडलीय आयुक्त शनिवार की शाम चार बजे कालचक्र मैदान में ग्रामश्री मेले व पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










