जरूरतमंदों में बांटे गये कपड़े
जरूरतमंदों में बांटे गये कपड़े फोटो -संवाददाता, गयानि:स्वार्थ संस्था की ओर से शुक्रवार को मकर संक्रांति के मौके पर वार्ड-46 के स्लम एरिया में कपड़े बांटे गये. संस्था के सदस्य संतोष अग्रवाल, विशाल अग्रवाल व राजीव नारायण ने लगभग 50 घरों में कपड़े बांटे. संतोष अग्रवाल ने बताया कि संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सामाजिक […]
जरूरतमंदों में बांटे गये कपड़े फोटो -संवाददाता, गयानि:स्वार्थ संस्था की ओर से शुक्रवार को मकर संक्रांति के मौके पर वार्ड-46 के स्लम एरिया में कपड़े बांटे गये. संस्था के सदस्य संतोष अग्रवाल, विशाल अग्रवाल व राजीव नारायण ने लगभग 50 घरों में कपड़े बांटे. संतोष अग्रवाल ने बताया कि संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सामाजिक कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि कपड़े बांटने में स्थानीय पार्षद संतोष सिंह, हर्षवर्द्धन अग्रवाल, अलका सोनी व संजय पाल का भी सहयोग रहा.बच्चों को दिये गये पढ़ाई-लिखाई के सामान इधर, शुक्रवार को गया कॉलेज के कुछ छात्रों ने कुजापी स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के सामान दिये. संजय कुमार, कुमारी बिंदु व प्रभात ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










