जेलर की बाइक समेत दो वाहन जब्त
जेलर की बाइक समेत दो वाहन जब्त गया. कोतवाली थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया. इंस्पेक्टर नीहार भूषण ने बताया कि सेंट्रल जेल के जेलर मनोज कुमार की मोटरसाइकिल (बीआर 2एफ 9279) गत पांच दिसंबर को मखदुमपुर इलाके से चोरी हो गयी थी. चेकिंग के दौरान उक्त […]
जेलर की बाइक समेत दो वाहन जब्त गया. कोतवाली थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया. इंस्पेक्टर नीहार भूषण ने बताया कि सेंट्रल जेल के जेलर मनोज कुमार की मोटरसाइकिल (बीआर 2एफ 9279) गत पांच दिसंबर को मखदुमपुर इलाके से चोरी हो गयी थी. चेकिंग के दौरान उक्त मोटरसाइकिल को पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि किरानी घाट इलाके में चेकिंग के दौरान हीरो स्पलेंडर प्लस नामक मोटरसाइकिल (बीआर 2के 0916) को जब्त किया गया. मोटरसाइकिल बुनियादगंज के रहनेवाले रंजन कुमार है, जो चोरी हो गयी थी. दोनों मोटरसाइकिलें सड़क के किनारे लगी थीं. छानबीन की जा रही है. एटीएम ठग गिरोह ने खाते से उड़ाये 10 हजार गया. विष्णुपद थाना क्षेत्र के पंतनगर के रहनेवाले राजू कुमार सिन्हा के बैंकखाते से एटीएम ठग गिरोह ने 10 हजार रुपये उड़ा लिये. श्री सिन्हा ने बताया कि वह घुघड़ीटांड़-बाइपास रोड स्थित एटीएम से अपने बैंक खाते का बैलेंस जानने की कोशिश की. एटीएम कार्ड का गुप्त कोड डालने के बाद भी मशीन ने बैलेंस नहीं बताया. वहां से निकल कर दूसरी एटीएम में गया, तो पता चला कि कुछ ही देर पहले उनके बैंकखाते से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि जिस समय वह एटीएम में थे, उस दौरान वहां दो युवक भी मौजूद थे. उन्हें आशंका है कि उन्हीं दोनों युवकों ने उनके खाते से एटीएम के जरिये रुपये की निकासी की. इस मामले में विष्णुपद थाने में शिकायत की गयी है. शराब के अवैध धंधेबाजों के नाम अब गुंडा रजिस्टर में टिकारी. डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुरुवार की देर शाम टिकारी बाजार व आसपास के इलाके में शराब के अवैध धंधोंबाजों व नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया. डीएसपी ने बताया कि पुलिस की पकड़ में आये लोगों की पहचान व उनके कामकाज के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. उन्होंने कहा कि शराब के अवैध धंधेबाजों के नाम अब गुंडा रजिस्टर में दर्ज होगा. शराब पीकर सड़कों पर नौटंकी करनेवालों के खिलाफ मेडिकल जांच करा कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि खुलेआम शराब पीकर सड़कों पर हो-हंगामा करने के दौरान कभी-कभार मारपीट की नौबत आ जाती है. इससे आसपास का माहौल खराब होता है. ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










