शेरघाटी में अवैध क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई जारी
शेरघाटी में अवैध क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई जारी शेरघाटी. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भी अवैध स्टोन क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही. शाम तक क्रशरों को तोड़ने का सिलसिला जारी रहा. मशीनों को ट्रैक्टर पर लोड कर शेरघाटी थाना लाया गया.इस दौरान स्टोन चिप्स भी जब्त किया गया. स्थानीय थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया […]
शेरघाटी में अवैध क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई जारी शेरघाटी. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भी अवैध स्टोन क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही. शाम तक क्रशरों को तोड़ने का सिलसिला जारी रहा. मशीनों को ट्रैक्टर पर लोड कर शेरघाटी थाना लाया गया.इस दौरान स्टोन चिप्स भी जब्त किया गया. स्थानीय थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि अवैध स्टोन क्रशर के खिलाफ कार्रवाई जारी है. शेरघाटी में पीएलएफआइ नक्सलियों के खिलाफ छापेमारीशेरघाटी. पीएलएफआइ नक्सलियों द्वारा पीपरघट्टी गांव के नजदीक पेट्रोल पंप पर आगजनी के बाद पुलिस काफी सक्रिय है. इसी बाबत पुलिस ने बिहार–झारखंड के दर्जनों गांवों में छापेमारी की. डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि छापेमारी जारी है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.अवैध कोयले का बेखौफ धंधा जारी फोटो- 01शेरघाटी. पेट्रोल पंप पर आगजनी को लेकर जोनल आइजी व आइजी (ऑपरेशन) का काेयला माफियाओं के िखलाफ अंकुश लगाने के िनर्देश का असर नहीं दिख रहा है. कोयला माफिया भी बेखौफ धंधा किये जा रहे हैं. गुरुवार को भी आमस से लेकर बाराचट्टी तक जीटी रोड के दोनों किनारों पर अवैध कोयले का कारोबार होता रहा. पहले की तरह ही खुलेआम ट्रकों से जीटी रोड किनारे दुकानों में अवैध कोयला उतारा गया व सामान्य दिनों की तरह ही धंधा होता रहा. बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई से कतरा रही पुलिस!शेरघाटी. बालू माफियाओं की सक्रियता गुरुवार को भी जारी रही. ओवरलोडेड गाड़ियों की खूब आवाजाही होती रही. उल्लेखनीय है कि बालू माफियाओं की दबंगई व बालू घाटों पर की जा रही फायरिंग से पुलिसवाले भी सीधी कार्रवाई से कतराते हैं. स्थानीय विधायक भी विधानसभा में आवाज उठा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिफर ही रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










