दोगोला में व्यासों ने बांधा समां
दोगोला में व्यासों ने बांधा समांफोटो- डुमरिया 1-दोगोला में प्रस्तुति व्यास. फोटो- डुमरिया 2-निर्णायक मंडली. फोटो- डुमरिया 3-दोगोला का अांनद लेते दर्शक.विशुनपुर में बिहार-झारखंड के व्यासों के बीच हुआ मुकाबलाप्रतिनिधि, डुमरियानंदई पंचायत के आदर्श युवा समिति सोइयाधाम-विशुनपुर की तरफ से मकर सक्रांति के अवसर पर दोगोला मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व […]
दोगोला में व्यासों ने बांधा समांफोटो- डुमरिया 1-दोगोला में प्रस्तुति व्यास. फोटो- डुमरिया 2-निर्णायक मंडली. फोटो- डुमरिया 3-दोगोला का अांनद लेते दर्शक.विशुनपुर में बिहार-झारखंड के व्यासों के बीच हुआ मुकाबलाप्रतिनिधि, डुमरियानंदई पंचायत के आदर्श युवा समिति सोइयाधाम-विशुनपुर की तरफ से मकर सक्रांति के अवसर पर दोगोला मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह व पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार ने फीता काट कर किया. इस दौरान पंचायत के मुखिया ने डेढ़ लाख रुपये से बने चबूतरे का भी उद्घाटन किया. दोगोला में बिहार के व्यास कांत यादव व धनबाद (झारखंड) के व्यास शिवशंकर यादव के बीच मुकाबला हुआ. निर्णायक मंडली में डाॅ सियावर प्रसाद, रामवृक्ष पासवान व श्रीकांत वर्मा के दोनों व्यासों की प्रस्तुतियों का आकलन किया. दोनों व्यासों को शिव विवाह पर गीत प्रस्तुत करने के लिए कहा गया. व्यासों ने ‘लाख रोगों की एक ही दवाई, राम का भजन करो…’ गाकर दर्शकों को देश की अखंडता व भक्ति के प्रति जागरूक किया. इस दौरान पूर्व प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह ने बताया कि मकर संक्राति के मौके पर दोगोला मुकाबला लंबे अरसे से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 1975 में अयोध्या से आये नारद बाबा ने करीब 15 दिनों तक इस स्थान पर प्रवचन किया था और लोगों को मंदिर बनाने के लिए प्रेरित किया था. नारद बाबा की पहल पर विशुनपुर के ग्रामीणों ने मंदिर बनवा कर मैगरा निवासी परीखा पांडेय को पुजारी नियुक्त किया. तब से लेकर आज तक दोगोला कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. उन्होंने ने आगे बताया कि विधान पार्षद डाॅ उपेंद्र प्रसाद की तरफ से यहां एक सामुदायिक भवन बनाया जायेगा. पोखर की सफाई के लिए रुपये उपलब्ध कराये गये हैं. मंदिर के पास एक यात्रीशेड का निर्माण करवाया गया है. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, सचिव विपिन बिहारी व जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. 90 महिलाआें का बंध्याकरण डुमरिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया में मैरी स्टोप्स इंडिया की तरफ से 90 महिलाओं का बंध्याकरण व एक पुरुष की नसबंदी करायी गयी. पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डाॅ प्रेमचंद्र शुक्ला ने बताया कि संस्था के सर्जन डाॅ पीके झा द्वारा ऑपरेशन किया गया. सभी महिलाओं को 1400-1400 रुपये व पुरुष को 2000 रुपये के चेक दिये गये. इस मौके पर डाॅ हर्षदेव गुप्ता भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










