लारपुर ने भदेजा को 72 रनों से हराया
लारपुर ने भदेजा को 72 रनों से हरायाफोटो- बोधगया 03- ट्रॉफी के साथ विजेता लारपुर की टीम. संवाददाता, बोधगयाढूंगेश्वरी में गुरुवार को आयोजित ढूंगेश्वरी लीग क्रिकेट मैच में लारपुर की टीम ने भेदजा की टीम को 72 रनों से हरा दिया. दूसरी बार आयोजित इस क्रिकेट मैच में टॉस जीत कर लारपुर की टीम ने […]
लारपुर ने भदेजा को 72 रनों से हरायाफोटो- बोधगया 03- ट्रॉफी के साथ विजेता लारपुर की टीम. संवाददाता, बोधगयाढूंगेश्वरी में गुरुवार को आयोजित ढूंगेश्वरी लीग क्रिकेट मैच में लारपुर की टीम ने भेदजा की टीम को 72 रनों से हरा दिया. दूसरी बार आयोजित इस क्रिकेट मैच में टॉस जीत कर लारपुर की टीम ने 20 ओवरों में 118 रन बनाया. जवाब में भदेजा की टीम ने मात्र 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. विजेता टीम को जिला पार्षद अजय कुमार सिंह ने ट्रॉफी प्रदान की. उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी भेंट की गयी. इस अवसर पर लारपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक कामदेव सिंह, मुरारी सिंह व सियाराम यादव आदि मौजूद थे. क्रिकेट मैच का आयोजन शिक्षक डॉ ब्रह्मदेव कुमार ने कराया था. इसमें बुद्धा क्रॉकरी एंड टेंट हाउस ने भी सहयोग किया. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ढूंगेश्वरी से शुरू हुई ज्ञान यात्रा के साथ ही ढूंगेश्वरी लीग क्रिकेट मैच की शुरुआत हुई थी. क्रिकेट मैच का आनंद उठाने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










