नक्सलियों के खात्मे तक अभियान: डीजी
गया: एक दिवसीय दौरे पर गया आये सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के डीजी (महानिदेशक) प्रकाश मिश्र ने शनिवार को विष्णुपद मंदिर के पास औरंगाबाद के कोबरा पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के संदर्भ में कहा कि जवानों ने साहस दिखाते हुए पांच नक्सलियों को मार गिराया है. उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही, […]
उन्होंने समाज की मुख्यधारा से भटक कर नक्सलवाद का दामन थाम चुके लोगों को नसीहत दी कि वे वापस घर लौट जायें. ऑपरेशन ‘विश्वास’ के तहत सीआरपीएफ लगातार अभियान चला रही है. यह अभियान काफी सफल हुआ है. डीजी से सवाल किया गया कि भाकपा-माओवादी संगठन के लड़ाकू दस्ते के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कांबिंग आॅपरेशन शुरू करने के लिए योजना बनाती है और कोबरा से जवानों की मांग की जाती है, तो वहां से सिर्फ 60 या 70 जवान ही उपलब्ध कराये जाते हैं, जबकि बाराचट्टी के बरवाडीह स्थित मुख्यालय में कोबरा के करीब 1100 जवानों की पोस्टिंग की गयी है. इस सवाल पर डीजी असहज दिखे. उन्होंने कहा कि ऐसा भी होता है क्या. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता होगा, जितने जवानों की आवश्यकता होती होगी, उतने ही जवान कांबिंग ऑपरेशन में भेजे जाते होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










