शिक्षकों को और दक्ष बनाने पर हुई चर्चा
बोधगया: डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सिलेंस, नयी दिल्ली के तत्वावधान में क्षेत्रीय निदेशालय, डीएवी पब्लिक स्कूल्स गया प्रक्षेत्र द्वारा शनिवार को भौतिक विज्ञान व समाज विज्ञान विषयों से संबंधित बिंदुओं पर डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट एरिया में शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें भौतिकी विज्ञान विषय के लिए ‘ कैपेसिटी बिल्डिंग एंड […]
इसमें भौतिकी विज्ञान विषय के लिए ‘ कैपेसिटी बिल्डिंग एंड कंटेंट टू एनरेचमेंट इन फिजिक्स’, ‘समाज विज्ञान के लिए’ व ‘एमपावर बिल्डिंग ट्रेनर इन सोशल साइंस’ विषय पर चर्चा की गयी. इसमें डीएवी गया जोन के विभिन्न स्कूलों के 31 शिक्षक समाज विज्ञान व 16 शिक्षक भौतिकी विज्ञान के शामिल हुए. कार्यशाला में गया काॅलेज के आइटी विभागाध्यक्ष सह एमयू के शिक्षक प्रो नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र व शिक्षक राष्ट्र के प्रबल स्तंभ के समान हैं. इनके बगैर एक आदर्श व विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










