निरीक्षण से स्कूलों की स्थिति में दिखे सुधार : डीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: समाहरणाल में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए शनिवार को डीएम कुमार रवि ने सभी शिक्षा पदाधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. साथ ही हिदायत दी कि निरीक्षण से विद्यालयों की व्यवस्था में स्पष्ट सुधार दिखायी देनी चाहिए. मध्याह्न भोजन योजना का विस्तृत रिपोर्ट नहीं […]
विज्ञापन
गया: समाहरणाल में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए शनिवार को डीएम कुमार रवि ने सभी शिक्षा पदाधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. साथ ही हिदायत दी कि निरीक्षण से विद्यालयों की व्यवस्था में स्पष्ट सुधार दिखायी देनी चाहिए. मध्याह्न भोजन योजना का विस्तृत रिपोर्ट नहीं देने पर उन्होंने इस योजना के जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया.
समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त संजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी ठाकुर मनोरंजन प्रसाद समेत शिक्षा विभाग के जिलास्तरीय पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि ने भाग लिया. डीएम ने सभी बीइओ को नियमित रूप से हर माह 20 विद्यालयों, दो बार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व दूरस्थ शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विहित प्रपत्र में निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.
बैठक में शिक्षक नियोजन व एसी-डीसी बिल की भी समीक्षा की गयी. मध्याह्न भोजन योजना का सत्यापन इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के आंकड़े से करने का निर्देश दिया. एसी-डीसी बिल के समायोजन में लापरवाही करनेवाले गुरुआ के कनीय अभियंता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व सयहयोग नहीं करने वाले तकनीकी प्रर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया. इसी आरोप में सर्व शिक्षा अभियान के लेखापाल आलोक कुमार से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










