अपहरणकांड में कमलदह का दारा महतो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अपहरणकांड में कमलदह का दारा महतो गिरफ्तार वरीय संवाददाता, गयामंगलागौरी मंदिर के पास स्थित करुणा ज्वेलर्स के दुकानदार (जेवर व्यवसायी) राहुल कुमार उर्फ संतन व उनके भतीजे गौरव कुमार उर्फ सोनू के अपहरण मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. एसएसपी गरिमा मलिक के नेतृत्व में लगातार हो रही छापेमारी में पुलिस […]

विज्ञापन

अपहरणकांड में कमलदह का दारा महतो गिरफ्तार वरीय संवाददाता, गयामंगलागौरी मंदिर के पास स्थित करुणा ज्वेलर्स के दुकानदार (जेवर व्यवसायी) राहुल कुमार उर्फ संतन व उनके भतीजे गौरव कुमार उर्फ सोनू के अपहरण मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. एसएसपी गरिमा मलिक के नेतृत्व में लगातार हो रही छापेमारी में पुलिस टीम ने शनिवार को परैया थाने के कमलदह गांव से दारा महतो को गिरफ्तार किया है. इससे पहले शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम ने शेरघाटी इलाके से एक स्काॅर्पियो के साथ बांकेबाजार थाने के हसनपुर गांव के रहनेवाले रंजीत पासवान को गिरफ्तार कर चुकी है. इस अपहरणकांड के साजिशकर्ता बिजली पासवान सहित सात लोग शामिल थे. इनमें अब तक पुलिस की पकड़ में आये रंजीत पासवान व दारा महतो से लगातार पूछताछ की जा रही है. संभावना है कि इस मामले में रविवार को पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ और बातों का खुलासा करें.बच्ची से छेड़खानी के विरोध में दुकानदार गिरफ्तारगया. मुफस्सिल थाने के अबगिला बाजार में एक दुकानदार द्वारा एक बच्ची के साथ किये गये अश्लील व्यवहार को लेकर वहां घंटों गहमागहमी का माहौल बना रहा. मुफस्सिल इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में दुकानदार से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन