आग से 200 बोझा व 40 मन धान खाक

Updated:
विज्ञापन

आग से 200 बोझा व 40 मन धान खाक फोटो-कोंच. ददरेजी गांव के खलिहान में आग से धान के 200 बोझे व 40 मन धान का ढेर जल कर खाक हो गये. यह खलिहान अरुण शर्मा का है. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे आग लगी. दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी […]

विज्ञापन

आग से 200 बोझा व 40 मन धान खाक फोटो-कोंच. ददरेजी गांव के खलिहान में आग से धान के 200 बोझे व 40 मन धान का ढेर जल कर खाक हो गये. यह खलिहान अरुण शर्मा का है. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे आग लगी. दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गयी, लेकिन उसके आने के पहले ही धान के बोझे व धान जल गये. सूचना मिलने पर सीओ मोतीलाल पासवान ने घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आपदा विभाग के पास रिपोर्ट भेजी जायेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को अन्य सहायता भी देने की बात कही. इधर, अदई में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से सुरेश शर्मा के खलिहान में आग लग गयी. इसमें भी धान के 220 बोझे जल गये. सीओ ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है.छतिहर-जमालपुर : शिविर में मिला चार हजार का राजस्वकोंच. छतिहर-जमालपुर में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. इसमें राजस्व के रूप में चार हजार रुपये वसूले गये. शिविर में सीओ मोतीलाल पासवान, सीआइ द्वारिका प्रसाद व अन्य मौजूद थे.ऑपरेशन भूमि दखल-बयानी शिविर कल कोंच. प्रखंड में ऑपरेशन भूमि दखल-बयानी शिविर का आयोजन किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि डीएम के आदेश पर हर सोमवार को अलग-अलग पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाना है. सीआइ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि 11 तारीख को दो पंचायतों काबर व आंती में शिविर लगाये जायेंगे. आंती में मिडिल स्कूल का परिसर फिक्स्ड किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन