स्लम क्षेत्र में गरम कपड़े व किताब बांटेंगे एनएसएस स्वयंसेवक

Updated:
विज्ञापन

स्लम क्षेत्र में गरम कपड़े व किताब बांटेंगे एनएसएस स्वयंसेवक फोटो- बोधगया 03- स्पेशल कैंप में शामिल एनएसएस स्वयंसेवक. एमयू के मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय में एनएसएस का स्पेशल कैंप जारीसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय के मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित एनएसएस के स्पेशल कैंप में शामिल स्वयंसेवकों द्वारा रविवार को बोधगया के स्लम क्षेत्र में गरम कपड़े […]

विज्ञापन

स्लम क्षेत्र में गरम कपड़े व किताब बांटेंगे एनएसएस स्वयंसेवक फोटो- बोधगया 03- स्पेशल कैंप में शामिल एनएसएस स्वयंसेवक. एमयू के मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय में एनएसएस का स्पेशल कैंप जारीसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय के मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित एनएसएस के स्पेशल कैंप में शामिल स्वयंसेवकों द्वारा रविवार को बोधगया के स्लम क्षेत्र में गरम कपड़े व बच्चों में किताबों का वितरण किया जायेगा. इस कार्यक्रम में एनएसएस के एमयू समन्वयक डॉ ब्रजेश राय, एमयू के पीजी यूनिट के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो वीरेंद्र कुमार व स्ववित्तपोषित इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ धनंजय धीरज भी शामिल होंगे. एमयू समन्वयक डॉ राय ने बताया कि स्पेशल कैंप के तीसरे दिन शनिवार को एनएसएस स्वयंसेवकों को एमयू के डिपार्टमेंट ऑफ फाॅरेन लैंग्वेज एंड कल्चरल को-ऑपरेशन के निदेशक सह अंगरेजी शिक्षक डॉ एमएन अंजुम ने अपने व्याख्यान में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का महिलाओं के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है. इसे नियंत्रित करने के लिए महिलाओं को भी आगे आने की जरूरत है. कैंप में पठानकोट आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित प्रश्नोत्तरी में स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया. इसका संचालन डॉ धनंजय धीरज व प्रो वीरेंद्र कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन