एवाइ वॉरियर्स व सीएसके मोहनपुर में खिताबी भिड़त

Updated:
विज्ञापन

एवाइ वाॅरियर्स व सीएसके मोहनपुर में खिताबी भिड़तफोटो – गया कॉलेज खेल परिसर में गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज संवाददाता, गया गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को गया कॉलेज खेल परिसर में अनिल यादव (एवाइ) वाॅरियर्स बनाम सीएसके मोहनपुर खेला जायेगा. शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल डेल्हा […]

विज्ञापन

एवाइ वाॅरियर्स व सीएसके मोहनपुर में खिताबी भिड़तफोटो – गया कॉलेज खेल परिसर में गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज संवाददाता, गया गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को गया कॉलेज खेल परिसर में अनिल यादव (एवाइ) वाॅरियर्स बनाम सीएसके मोहनपुर खेला जायेगा. शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल डेल्हा आरएसएस व सीएसके मोहनपुर के बीच खेला गया.टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेल्हा आरएसएस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाये. जवाब में सीएसके मोहनपुर की टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन बना कर फाइनल में जगह बनायी. हालांकि, टीम की शुरुआत काफी खराब रही. 12 रन पर ही दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गये. इसके बाद रंजन यादव व शुभम प्रियदर्शी ने पारी को संभाला. रंजन ने 29 व शुभम ने नाबाद 45 रन बनाये. शुभम को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इससे पहले अनिल यादव वाॅरियर्स ने इमामगंज टाइगर्स को हरा कर फाइनल में जगह बनायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन