मटिहानी में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर चोरी

Updated:
विज्ञापन

मटिहानी में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर चोरी फोटो- बोधगया 05- चोरी हुई दुकान का जायजा लेते मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस व दुकान के दाहिने हिस्से में दीवार में लगायी गयी सेंध. करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 20 किलो पीतल व कांस्य के बरतन ले गये चाेरसंवाददाता, बोधगयागया-डोभी रोड पर […]

विज्ञापन

मटिहानी में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर चोरी फोटो- बोधगया 05- चोरी हुई दुकान का जायजा लेते मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस व दुकान के दाहिने हिस्से में दीवार में लगायी गयी सेंध. करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 20 किलो पीतल व कांस्य के बरतन ले गये चाेरसंवाददाता, बोधगयागया-डोभी रोड पर मटहानी स्थित बच्चू ज्वेलर्स एंड बरतन दुकान में शुक्रवार की रात सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व बरतन की चोरी कर ली गयी. दुकानदार बसंत कुमार सोनी ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दुकान बंद कर अपने गांव बारा चले गये थे. शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दुकान खोली, तो देखा कि उसके पिछले हिस्से की दीवार सेंध लगायी गयी है. दुकान से करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 20 किलो पीतल व कांस्य के बरतन गायब हैं. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी शटर काट कर दुकान में चोरी कर ली गयी थी. चोरी की सूचना पर पहुंचे मगध विश्वविद्यालय थाने के एसआइ एके सिंह ने मामले की छानबीन की. प्राथमिकी के बाद पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन