आरसीसी के नाम पर प्रखंड साधनसेवियों से लेवी की मांग

Updated:
विज्ञापन

आरसीसी के नाम पर प्रखंड साधनसेवियों से लेवी की मांगडर के मारे एफआइआर दर्ज कराने से कर रहे परहेजवरीय संवाददाता, गयाजिले के सरकारी विद्यालयों में चलायी जा रही मध्याह्न भोजन योजना की मॉनीटरिंग करनेवाले प्रखंड साधनसेवियों से इन दिनों आरसीसी नामक नक्सली संगठन के नाम पर लेवी की मांग की जा रही है. प्रखंड साधनसेवियों […]

विज्ञापन

आरसीसी के नाम पर प्रखंड साधनसेवियों से लेवी की मांगडर के मारे एफआइआर दर्ज कराने से कर रहे परहेजवरीय संवाददाता, गयाजिले के सरकारी विद्यालयों में चलायी जा रही मध्याह्न भोजन योजना की मॉनीटरिंग करनेवाले प्रखंड साधनसेवियों से इन दिनों आरसीसी नामक नक्सली संगठन के नाम पर लेवी की मांग की जा रही है. प्रखंड साधनसेवियों से लेवी की वसूली को लेकर मोबाइल फोन पर लगातार धमकी मिल रही है. लेकिन, थाना, कोर्ट व नक्सली संगठन के चक्कर में नहीं पड़ने को लेकर प्रखंड साधनसेवियों द्वारा एफआइआर दर्ज नहीं करायी जा रही है. लेकिन, अब प्रखंड साधनसेवियों की हालत खराब होती जा रही है. सूचना है कि गुरुवार को चेरकी रोड स्थित दरियापुर से बैजूबिगहा गांव होते गुरुआ जानेवाले रास्ते से गुजर रहे एक प्रखंड साधनसेवी के साथ हथियारों से लैस कुछ युवकों ने आरसीसी के नाम पर जम कर मारपीट की और लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सूचना है कि जीटी रोड पर स्थित डोभी व बाराचट्टी इलाके से प्रतिदिन गुजरनेवाले एक प्रखंड साधनसेवी को लेवी का भुगतान करने को लेकर उन्हें मोबाइल फोन पर भी लगातार धमकी मिल रही है.आज डीएम के समक्ष उठेगा लेवी का मुद्दाडीएम कुमार रवि शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. सूचना है कि इसी बैठक में प्रखंड साधनसेवियों द्वारा डीएम के समक्ष आरसीसी नामक नक्सली संगठन से लेवी की मांग को लेकर लगातार मिल रही धमकी के मुद्दे को भी उठाया जायेगा और इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की जायेगी. आरसीसी सुप्रीमो ने कहा- बदनाम करने की हो रही है कोशिश आरसीसी सुप्रीमो विनोद मरांडी ने प्रभात खबर को बताया कि प्रखंड साधनसेवियों से आरसीसी के नाम पर लेवी वसूलने की शिकायत मिली है. उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. आरसीसी संगठन ऐसी ओझी हरकत नहीं करता है. जिन मोबाइल फोन नंबरों के जरिये प्रखंड साधनसेवियों से लेवी की मांग की जा रही है, उसकी जांच कराने पर पता चला है कि वे नंबर सेंट्रल जेल से ऑपरेट हो रहे हैं और उसका मास्टर माइंड जेल में बंद रोशनगंज थाने के बिहरगाई का रहनेवाला (आरसीसी संगठन का पूर्व कमांडर) राजेंद्र महतो उर्फ संजय है. जेल से ही वह अपने गिरोह के साथियों से लेवी वसूल रहा है आैर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. श्री मरांडी ने बताया कि पटना-डोभी फोरलेन के निर्माण कार्य से जुटे ठेकेदारों से लेवी की मांग उनके संगठन ने की थी, यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की थी. उनका संगठन ठेकेदारों व करोड़पतियों से लेवी वसूलता है, न कि छोटे-छोटे कर्मचारियों. प्रशासनिक अधिकारी इस मामले की जांच करें तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन