हर महीने 30 स्कूलों की जांच करेंगे मिड-डे मिल प्रभारी
हर महीने 30 स्कूलों की जांच करेंगे मिड-डे मिल प्रभारी गुरुआ. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार पांडेय ने की. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना को सुचारू रखने पर बल दिया गया. सभी जिम्मेवार लोगों को मेनू का ध्यान रखने को कहा गया. बीडीओ […]
हर महीने 30 स्कूलों की जांच करेंगे मिड-डे मिल प्रभारी गुरुआ. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार पांडेय ने की. बैठक में मध्याह्न भोजन योजना को सुचारू रखने पर बल दिया गया. सभी जिम्मेवार लोगों को मेनू का ध्यान रखने को कहा गया. बीडीओ ने मध्याह्न भोजन प्रभारी राजेश कुमार को कहा कि वह हर महीने कम से कम 30 स्कूलों की जांच करें. रसोइयों को किचेन व खान-पान में विशेष सफाई रखने का निर्देश दिया. बैठक में सभापति प्रतिनिधि, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार व अन्य मौजूद थे.हत्या का आरोपित विष्णुपद से गिरफ्तार गुरुआ. दुब्बा गांव निवासी अविनाश कुमार को गुरुआ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक हत्या का आरोपित है. उसे विष्णुपद से गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










